घर पर टेस्टी बटर स्वीट कॉर्न बनाने का तरीका

आज हम सीखेंगे बटर मसाला स्वीट कॉर्न बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किए हुए आज हम सीखते हैं बटर मसाला स्वीट कॉर्न बनाने की रेसिपी

बटर मसाला स्वीट कॉर्न

  • 1-कप स्वीट कॉर्न(उबला हुआ)
  • 1-टेबल स्पून मक्खन
  • 1/2-टी सपून चाट मसाला
  • 1/2-टि सपून लाल मिर्च पाउडर
  • 2-टी स्पून नींबू का रस
  • स्वादानुसार-नमक
  • अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(कटा हुआ)

बटर मसाला स्वीट कॉर्न बनाने की विधि

  • बटर मसाला स्वीट कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन में मक्खन गर्म होने दें ध्यान रहे आप को तेज आंच पर मक्खन को गर्म करना है ।
  • फिर आप इसमें उबले हुए कॉर्न को डाल कर के मिलाएं,अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार नमक चाट मसाला(ध्यान रहे इसमें आप थोड़ा कम भी नमक का इस्तेमाल करें क्योंकि चार्ट मसाले में पहले से नमक रहता है)अब आप इसे अच्छे से मिला ले।
  • अब आप इसे धीमी आंच पर 4 मिनट तक चलाते हुए पकाएं फिर आप इसे ढक करके 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें और तय समय के बाद इसका ढक्कन हटाए और फिर आप इसमें काली मिर्च और हरा धनिया डालकर के मिला ले और गैस बंद कर दें ।
  • तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट बटर मसाला स्वीट कॉर्न।