हाजीपुर का होमगार्ड सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट बनेगा और भी बेहतर, जारी हुआ 1.10 करोड़ रुपए
हाजीपुर स्थित होमगार्ड (बिहार गृह रक्षा वाहिनी) के सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान) को और भी बेहतर बनाने के लिए 1.10 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इस पैसे से इंस्टीट्यूट में इमारतों के निर्माण से लेकर कई अन्य तरह के जरूरी संस्थान को उपलब्ध कार्य जायेगा। बैरक, किचन और प्रशासनिक भवन को भी नए तरह का लुक दिया जायेगा।

आपको बता दे कि बीते मार्च के महीने में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवा के डीआईजी सह उप महासमादेष्टा ने सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट (केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान) के सुदृढ़ीकरण को लेकर मुख्यालय व सरकार को लिखा था इसी अलोक में सरकार ने संस्था को 1.10 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। इंस्टीट्यूट में भवन निर्माण का कार्य बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।
मालूम हो कि पटना के बिहटा इलाके में भी एक होमगार्ड का सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट जहाँ एक साथ एक हजार से अधिक जवानों की ट्रेनिंग की व्यवस्था है साथ ही उनके लिए आवासीय इंतजाम भी है। राज्यों में अग्रिशमनकर्मियों का ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट नहीं होने के कारण इन्हीं होमगार्ड के ट्रेनिंग सेंटर में ही अग्निशमनकर्मियों की ट्रेनिंग दी जाती है।

