बेटियों के लिए CM नितीश का बड़ा तोहफा, इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में 33% सीटें आरक्षित
सूबे के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बिहार के बेटियों के लिए एक बड़ा ऐलान करते हुए एक तोहफा दिया है, बुधवार को एक वर्चुअल मीटिंग के बाद नितीश कुमार ने राज्य के मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियों के लिए 33% सीट आरक्षित किए जाने का निर्देश दिया।सरकार के इस फैसले के बाद से तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की संख्या बढ़ने वाली है।
राज्य में अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु प्रस्तावित विधेयक के संबंध में बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। https://t.co/RaQpdhKAfK pic.twitter.com/wbb31zNYAr
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 2, 2021
बैठक में कई प्रेजेंटेशन
बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘द बिहार इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी एक्ट-2021’ और ‘पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटिज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रॉविजन’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से ‘बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइसेंज’ और पावर एंड फंक्शन ऑफ यूनिवर्सिटिज, जुरिडिक्शन एवं अन्य प्रोविजन के संबंध में बताया। इस बैठक में अलग अलग जिलों में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज को स्थापित करने के संबंध में प्रस्तावित विधेयक की प्रेजेंटेशन भी दी गई।

क्या कहा नितीश कुमार ने
मीटिंग के दौरान नितीश कुमार ने कहा कि अभियंत्रण विश्वविद्यालय (Engineering Collages) एवं चिकित्सा विश्वविद्यालय (Medical Collages) स्थापित होने से इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं मेडिकल कॉलेजों का बेहतर ढंग से प्रबंधन हो सकेगा साथ ही उन्होंने राज्य के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए लड़कियों के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले के उच्च और तकनीकी शिक्षा की ओर अधिक छात्राएँ बढ़ पायेगी।

आपको बता दे कि राज्य सरकार सभी जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रही है जिससे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए बिहार के बच्चों और बच्चियों को राज्य से अलग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

