ड्यूटी के दौरान बिहार पुलिस नहीं कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल, DGP ने जारी किया आदेश

बिहार पुलिस के अधिकारी हो या कोई जवान ड्यूटी के दौरान उन्हें मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल अब महँगा पड़ सकता है, बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बार फिर से पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। बिहार के DGP एसके सिंगल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बीते दिन मंगलवार को जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पुलिसकर्मी या पदाधिकारी कर्तव्य के दौरान विशेष परिस्थिति को छोड़कर मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग ना करें।

क्या है आदेश में

उल्लंघन करने पर कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय ने सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, एसपी और समादेष्टा को अपने अपने स्तर पर इस निर्देश को जारी करते हुए इसका पालन सुनिश्चित करने को निर्देश दिए गए है। निर्देश में बताया गया है कि आदेश का उल्लंघन अनुशासनहीनता की ओर जाएगी जिसे मानते हुए दोषी पुलिसकर्मियों और अफसरों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

ख़राब हो रही पुलिस की छवि 

जारी हुए आदेश में पुलिस की ख़राब होती जा रही छवि की भी चर्चा की गई है, कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल के बेजा इस्‍तेमाल से कार्य क्षमता और दक्षता में भी कमी आती है साथ ही ऐसा करने से आम जनता के बीच पुलिस की छवि भी धूमिल होती है। पुलिस की नकारात्मक छवि को बचाने के लिए जरूरी है कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी अनुशासन में रहें।