शाम के नाश्ते में स्वादिष्ट मैसूर बोंडा बनाने का तरीका
आज हम सीखेंगे मैसूर बोंडा बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किये हुए आज हम सीखते मैसूर बोंडा बनाने की रेसिपी:-
मैसूर बोंडा बनाने की सामग्री:-
- 3/4-कटोरी मैदा
- 2-कप चावल का आटा
- 5-6-कढ़ी पत्ता
- 1/2-छोटा चम्मच जीरा
- 1/2-छोटा चम्मच सोडा(खाने वाला)
- 2-प्याज(गोल कटा हुआ)
- 1-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
- 1-इंच अदरक का टुकड़ा
- 1-कप दही
- 1-चम्मच नारियल(कदूकस किया हुआ)
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
- अवस्यकतानुसार-हरा धनिया पत्ता(बारीक कटा हुआ)
मैसूर बोंडा बनाने की विधि:-
- मैसूर बोंडा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में दही मीठा सोडा नमक जीरा मैदा और चावल का आटा मिला करके इसे अच्छे से मिला ले और फिर आप इसमें कटा हुआ हरा मिर्च प्याज अदरक कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल करके इसे मिला लें और 10 मिनट तक ढक करके रख दें ।
- अब आप तय समय के बाद गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें बनाए हुए मिश्रण को पकोड़े जैसा आकार में बना कर क उसे गर्म तेल में धीमी आंच पर तल लें बाकी के भी सारे बोंडा को आप इसी प्रकार सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तल लें।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट मैसूर बोंडा अब आप इसे नारियल की चटनी या हरि चटनी के साथ परोसें।

