बहुत ही स्वादिष्ट और खस्ता अचारी मठरी बनाने का तरीका।
आज हम सीखेंगे आचारी सूजी मठरी बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सखते हैं अचारी सूजी मठरी बनाने की रेसिपी:-
अचारी सूजी मठरी बनाने की सामग्री:-
- 1/2-कप मैदा
- 1/2-कप सूजी
- 1-चम्मच अजवायन
- 1-चम्मच कस्तूरी मेथी
- 1-चम्मच अचार का मसाला
- स्वादानुसार-नमक
- अवस्यकतानुसार-तेल
अचारी सूजी मठरी बनाने की विधि:-
- आचारी सूजी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में सूजी मैदा अजवाइन स्वाद अनुसार नमक कसूरी मेथी अचार का मसाला और मोयन के लिए तेल डाल कर के इसे अच्छे से मिलाते हुए इसका आटा गूथ करके तैयार कर लें ।
- फिर आप इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डाल करके इसे 15 मिनट तक ढक करके रख दें ।
- अब आप तय समय के बाद इसकी लोई बनाकर के इसे हल्का मोटा में बेले और इसको त्रिकोण आकार में काट लें ।
- अब आप गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें यह बनाई हुई मटरी को डाल कर के उसे तल ले बाकी के भी सारे मठरी को आप इसी प्रकार बनाकर के तले ।
- तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट आचारी सूजी मठरी अब आप इसे चाय के साथ सर्व करें।

