बिहार की छात्रा को फेसबुक ने दिया 1.6 करोड़ का पैकेज, टुटा 5 साल का रिकॉर्ड, जाने उनकी कहानी

Facebook gave a package of 1.6 crores to Aditi

बिहार की बेटियां अब किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। चाहे राष्ट्रीय स्तर की बात करें या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जहां बेटियां हर जगह न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

बल्कि मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी करने का भी सपना सच कर दिखा रही हैं। बिहार के कई ऐसे छात्र हैं जो बड़ी-बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी जैसे गूगल, फेसबुक आदि में बड़े पैकेज पर नौकरी कर रही हैं।

16 million package from Facebook to Aditi
अदिति को फेसबुक की ओर से 1.6 करोड़ का पैकेज

फेसबुक की तरफ से 1.6 करोड़ रुपये का पैकेज

अब पटना एनआईटी (Patna NIT) की एक छात्रा का नाम भी सूची में शुमार हो गया है। पटना NIT में पढ़ रही छात्रा को फेसबुक (Facebook) की तरफ से 1.6 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज दिया गया है।

Rs 1.6 crore package from Facebook
फेसबुक की तरफ से 1.6 करोड़ रुपये का पैकेज

जानकारी के मुताबिक राजधानी के NIT के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की छात्रा अदिति (जो कि अभी फाइनल ईयर में हैं) को फेसबुक की तरफ से 1.6 करोड़ रुपये का पैकेज दिया गया है।

पटना NIT में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज

अदिति अब फेसबुक में फ्रंट एंड इंजीनियरिंग के पद पर काम करेंगी। इसके साथ ही अदिति ने पिछले 5 वर्षों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

अदिति को पटना NIT में अब तक का सबसे बड़ा पैकेज मिला है। आपको बता दें कि इससे पहले फेसबुक की तरफ से 50 से 60 लाख ही अधिकतम पैकेज का ऑफर दिया गया था। फेसबुक की तरफ से यह अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।

जनवरी में ही मिल गया था ऑफर लेटर

बताया जा रहा है कि अदिति को जनवरी महीने में ही ऑफर लेटर मिल गया था। पटना एनआईटी में पढ़ने वाली आदिति झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाली हैं।

Aditi studying in Patna NIT
पटना एनआईटी में पढ़ने वाली आदिति

उनके पिता संजय तिवारी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जबकि माता मधु सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। अदिति की इस उपलब्धि से जहां एनआईटी के शिक्षकों में खुशी देखी जा रही है। वहीं बाकि छात्र-छात्राओं ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए अदिति को बधाई दी है।

जून में दे सकती हैं फेसबुक को योगदान

अदिति की पढ़ाई अभी ऑनलाइन हो रही है। फाइनल ईयर की परीक्षा जून में होने वाली है। इसके बाद वे फेसबुक में अपना योगदान देंगी।

दिसंबर में इंटरव्यू हुआ था। बता दें कि एनआईटी पटना ने प्लेसमेंट ड्राइव 2021 में अब तक सबसे ऊंची छलांग लगाई है।

कैंपस प्‍लेसमेंट

पटना NIT में फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं का मल्टीनेशनल कंपनी में हर वर्ष चयन किया जाता है और पैकेज भी काफी ज्यादा होता है।

Aditi raised the value of Patna NIT
अदिति ने पटना NIT का मान बढ़ाया

पिछले 5 साल से अब तक 1 करोड़ से ज्यादा पैकेज पर यहां के किसी छात्रों का चयन नहीं हुआ था। अदिति ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर संस्थान का मान बढ़ाया है।