ढाबा स्टाइल भुना आलू पराठा बनाने का तरीका एक बार जरूर ट्राई करें
आज हम सीखेंगे भुना आलू पराठा बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आजम सीखते हैं भूना आलू पराठा बनाने की रेसिपी:-
भुना आलू पराठा बनाने की सामग्री:-
2-कप आटा
2-आलू(उबला हुआ)
1/2-टी स्पून जीरा
1-टी स्पून बटर(ऑप्शनल)
1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2-टी स्पून अमचूर पाउडर
1/2-टी स्पून धनिया पाउडर
1/4-टी स्पून गरम मसाला
स्वादानुसार-नमक
अवस्यकतानुसार – तेल या घी
भुना आलू पराठा बनाने की विधि:-
भुना आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में आटा नमक को मिला करके और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसका नरम आटा गूथ करके तैयार कर लेंगे ।
फिर आप उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगा कर के उसे ढक करके 15 मिनट तक रख देंगे तब तक आप गैस पर तवा गर्म करेंगे उस पर तेल डाल कर के उसे चारों तरफ फैलाते हुए गर्म कर लेंगे अब आप उस पर जीरा आलू ला लाल मिर्च पाउडर आमचूर पाउडर धनिया पाउडर गरम मसाला नमक इन सभी को मिलाते हुए अच्छे से भून लेंगे।
अब तय समय के बाद गैस पर एक तवा गर्म करेंगे और और फिर आप आटे की छोटी-छोटी लोईया बना लेंगे और उसमें भुने हुए आलू के मिश्रण को डालकर के उसे गोल-गोल हाथों से घुमाते हुए और फिर उसे चपटा करके रोटी के आकार में बोलेंगे ।
अब फिर आप इसे गर्म तवे पर उलट पलट कर के दोनों तरफ से तेल या घी लगाकर के अगर आप चाहें तो इसे बटन लगा कर के भी सीख सकते हैं बाकी के भी सारे पराठे आप इसी प्रकार से बना करके तैयार कर लेगे।
तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट भूना आलू पराठा अब आप इसे लस्सी या चटनी के साथ सर्व करें

