टेस्टी सोया पनीर पराठा इस तरीके से बनाएं सभी को बहुत पसंद आएगी

आज हम सीखेंगे सोया पनीर पराठा बनाने की रेसिपी जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर ना किये हुए आज हम सखते हैं सोया पनीर पराठा बनाने की रेसिपी:-

सोया पनीर पराठा बनाने की सामग्री:-
1-कप गेहूं का आटा
2-टेबल स्पून तेल
1/2-छोटा चम्मच जीरा
1/2-छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
3-4-चुटकी नमक
2-चुटकी गरम मसाला
अवस्यकतानुसार -पानी
अवस्यकतानुसार -घी

स्टफ़िंग के लिए –
1-कटोरी सोया(कटा हुआ)
1-कप पनीर(कदूकस किया हुआ)
1-छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
1/2-छोटा चम्मच चाट मसाला
1/2-छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार -नमक

सोया पनीर पराठा बनाने की विधि:-
सोया पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर और कटा हुआ सोया में सारे मसाले यानी कि चिल्ली फ्लेक्स काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर के इसका स्टाफिंग बना करके तैयार कर ले ।

अब आप एक बड़े बर्तन में आटे निकाले और उसमें तेल जीरा नमक चिल्ली फ्लेक्स और गरम मसाला मिलाकर के पानी की मदद से नरम आटा गूथ करके तैयार कर ले ।

अब आप गैस पर तवा गर्म करें जब तक कि तवा गरम हो रहा है तब तक आप आटे की लोई बनाएं और उस लोई को फैला कर के उस में स्तुफ्फिंग भरकर के बॉल्स की तरह बना ले और फिर आप इसमें सूखा आटा लगा करके रोटी की तरह बेल करके तैयार करें।

अब आपका तवा गर्म हो चुका है अब आप पराठे को तवे पर घी लगाते हुए सुनहरा होने तक सेक लें बाकी के भी सारे पराठे इसी तरह बना करके तैयार कर ले ।

तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट सोया पनीर पराठा अब आप इसे चाय या चटनी के साथ परोसें ।