बिना तेल के बनाए स्वादिष्ट अचार इस तरीके से

आज हम सीखेंगे बिना तेल का मिक्स अचार बनाने की रेसिपी वैसे तो आज तक हम लोगों ने बिना तेल का तो आचार कभी नहीं बनाया और ना खाया पर क्या आपको पता है कि बिना तेल का भी मिक्स अचार खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं बिना तेल का मिक्स अचार बनाने की रेसिपी:-

बिना तेल का मिक्स अचार बनाने की सामग्री:-
10-15-नींबू
चुटकी भर हींग
1/2-कप अदरक(कटा हुआ)
1-कप हरा मिर्च(कटा हुआ)
1-कप नींबू का रस
1-टेबल स्पून हल्दी पाउडर
1-टेबल स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
4-टेबल स्पून पीला सरसों(पीसा हुआ)
1-टेबल स्पून पंच फोरन(पीसा हुआ)
स्वादानुसार -नमक

बिना तेल का मिक्स अचार बनाने की विधि:-
बिना तेल का मिक्स अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप नीबु को धो करके उससे अच्छे से सुखा लें फिर आप एक बड़े बर्तन में हरा मिर्च अदरक और सूखे हुए नींबू को काट लें और फिर आप उसमें नींबू का रस मिला दे ।

अब आप इसमें सारे मसाले अच्छे से मिला दे यानी कि इसमें पिसा हुआ पीला सरसों पंचफोरन लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर हींग इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर के 5 से 6 दिन तक धूप में सुखा लें ।

अब आप चाहें तो इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भी भर कर के रख सकते हैं ।

तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट बिना तेल का मिक्स अचार