बहुत ही स्वादिष्ट आलू बैंगन की सब्जी बनाएं इस तरीके से

आज हम सीखेंगे आलू बैगन की सब्जी बनाने की रेसिपी जो खाने में इतना ज्यादा स्वादिष्ट होता है कि हम बाकी के सारी सब्जियां भूल जाएंगे तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं यह आसान सी रेसिपी आलू बैगन की सब्जी बनाना:-

आलू बैंगन की सब्जी बनाने की सामग्री:-
4-5-बैंगन(कटा हुआ)
2-आलू(कटा हुआ)
1-टमाटर(कटा हुआ)
1/2-टेबल स्पून जीरा
चुटकी भर हींग
1/4-टी स्पून हल्दी
1/3-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4-टी स्पून अमचूर पाउडर
1/4-टी स्पून गरम मसाला
स्वादानुसार -नमक
अवस्यकतानुसार -तेल

आलू बैगन की सब्जी बनाने की विधि:-
आलू बैगन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले यहां गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग और जीरा डालकर के चटकने दें फिर आप उसमें आलु डाल करके उसे 5 से 6 मिनट तक भूनें।

अब आप इसमें स्वादानुसार नमक और बैगन डालें और साथ में सारे मसाले डाल दे(ध्यान रहे आमचूर पाउडर और गरम मसाला को अभी ना डालें)अब आप इसे 5 मिनट तक पका लें और फिर आप इसमें टमाटर काट कर के डाल लें और इसे नरम हो जाने के बाद इसमें आमचूर पाउडर और गरम मसाला डालकर की मिला दे ।

तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा-गरम एवं स्वादिष्ट बैगन आलू की सब्जी अब आप इसे चावल परांठे या रोटी के साथ परोसें