खास मेहमानोके लिए बनाइये समोसा चाट की रेसिपी जो सभी को बहुत पसंद आएगी

वैसे तो हम बहुत सारे तरह तरह के चार्ट बना करके हमेशा खाया करते हैं या होटल से मंगवा करके खाया करते हैं पर समोसा चाट खाने का मजा और स्वाद ही बहुत ही ज्यादा अलग होता है क्योंकि यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं समोसा चाट बनाने की रेसिपी:-

समोसा चाट बनाने की सामग्री:-
2-समोसा
1/2-कप दही(फेटा हुआ)
5-टेबल स्पून इमली की चटनी
2-टेबल स्पून धनिया की चटनी
1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2-टी स्पून जीरा पाउडर
1/2-टी स्पून चाट मसाला पाउडर
1-प्याज(बारीक कटा हुआ)
1-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
2-टेबल स्पून अनार दाना
1-टेबल स्पून चुकंदर(कदूकस किया हुआ)
1/2-कप सेव(नमकीन)
1/2-टी स्पून काला नमक
स्वादानुसार-नमक

समोसा चाट बनाने की विधि:-
समोसा चाट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक प्लेट में आप समोसे को तोड़कर के रखेंगे और फिर आप उस समोसे पर फेटा हुआ दही ।

धनिया की चटनी इमली की चटनी लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर चाट मसाला हरा मिर्च प्याज कला नमक,नमक डालेंगे।

फिर आप उसे चुकंदर सेव नमकीन के गार्निश कर देंगे और फिर आप उसे पारोसेंगे ।

तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट समोसा चाट ।