आम लोगो के लिए राहत भरी खबर, बिहार में इस साल नहीं बढ़ेंगे बिजली के दाम, लागू रहेगी पिछली दरें

Electricity prices will not increase this year in Bihar

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत और खुशखबरी देने वाली खबर है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने पटना में जन सुनवाई के दौरान विद्युत शुल्क को लेकर बड़ी घोषणा की है।

बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने नए वित्तीय वर्ष 2022–2023 के लिए बिजली की दर में किसी तरह के शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

विधुत विनियामक आयोग के चेयरमैन शिशिर कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत वाली खबर यह है कि नए वित्तीय वर्ष में उन्हें किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

In the new financial year, there will be no extra fee of any kind
नए वित्तीय वर्ष में किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा

यानी पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 का विधुत शुल्क ही 2022- 23 यानी नये वित्तीय वर्ष में भी जारी रखने का फैसला किया गया है।

17 लाख उपभोक्ता 1 साल से बिल नहीं कर रहे जमा

ऑनलाइन और ऑफलाइन में लोगों ने बिजली कंपनी के प्रस्ताव का विरोध किया था। लोगों ने तर्क दिया था कि कंपनी अपना नुकसान कम करे तो बिजली और सस्ती हो जाएगी।

17 lakh consumers are not depositing bills since 1 year
17 लाख उपभोक्ता 1 साल से बिल नहीं कर रहे जमा

जबकि, कंपनी ने तर्क दिया था कि राज्य के 17 लाख ऐसे उपभोक्ता हैं, जो एक साल से बिजली बिल जमा नहीं कर रहे हैं। कोरोना का हवाला देते हुए कंपनी ने कहा कि आयोग चाह कर भी लोगों पर कठोर कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

विद्युत शुल्क में राहत देने का फैसला

बिजली कंपनियों ने विद्युत विनियामक आयोग के सामने स्लैब परिवर्तन का प्रस्ताव दिया था। लेकिन विद्युत विनियामक आयोग ने विद्युत कंपनियों की मांग को खारिज कर दिया है।

विद्युत विनियामक आयोग ने अपने फैसले में ऑक्सीजन यूनिट से जुड़े संस्थानों को विद्युत शुल्क में राहत देने का फैसला किया है। यह लगातार दूसरा साल है जब बिहार में विद्युत शुल्क में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

Decision to give relief in electricity duty
विद्युत शुल्क में राहत देने का फैसला

विद्युत विनियामक आयोग के फैसले का आम लोगों के अलावा विभिन्न व्यवस्था विभिन्न व्यवसायिक संगठनों ने स्वागत किया है। यह लगातार दूसरा साल है जब बिहार में विद्युत शुल्क में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

बिहार में 1.75 करोड़ संभावित उपभोक्ता

वर्ष 2020 तक बिहार में कुल एक करोड़ 58 लाख 77 हजार 310 विद्युत उपभोक्ता हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 में उपभोक्ताओं की अनुमानित संख्या 1,66,60,541 और 2021-22 में यह 1,75,24,067 है।