देसी करेला का सब्जी बनाने की विधि।

आज हम सीखेंगे देसी करेले का सब्जी बनाने की रेसिपी जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए आज हम सीखते हैं देसी करेले का सब्जी बनाने की रेसिपी:-

देसी करेला का सब्जी बनाने की सामग्री:-
1- कटोरी देसी करेला(कटा हुआ)
1-टेबल स्पून जीरा
2-प्याज(कटा हुआ)
2-हरा मिर्च(बारीक कटा हुआ)
5-लहसुन की कलियां(बारीक कटा हुआ)
1/2-टी स्पून हल्दी पाउडर
1/2-टी स्पून धनिया पाउडर
1/2-टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2-टेबल स्पून अमचूर पाउडर
स्वादानुसार -नमक
अवस्यकतानुसार- तेल

देसी करेला का सब्जी बनाने की विधि:-
देसी करेला का सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाल कर के उसे चटकने दें।

फिर आप उसमें प्याज और लहसुन डालकर के उस से 2 मिनट तक भूनें फिर आप उस में हरा मिर्च डालकर के 1 मिनट तक भूने फिर आप इसमें हल्दी पाउडर धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर डाल कर के अच्छे से मिला ले और इसे तब तक भूनें जब तक कि यह अपने आप तेल ना छोड़ने लगे ।

फिर आप इसमें आमचूर पाउडर डाल करके इसे 5 मिनट तक ढक करके हल्का पका लें ।

तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट देसी करेले का सब्जी ।