बहुत ही स्वादिष्ट इमली का चटनी बनाने का तरीका

हाय हम सीखेंगे इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की रेसिपी जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है और अगर हम इसे लंच या डिनर के टेबल पर लगाते हैं तो इससे हमारा खाने का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाएगा तो आइए बिल्कुल भी देर न किए हुए चली आज हम सखते हैं इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की रेसिपी:-

इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की सामग्री:-
1-कप इमली
1/2-कप गुड
1-टी स्पून चाट मसाला
1/2-टी स्पून काला नमक
1/2-टी स्पून सौंफ़ पाउडर
1-टी स्पून जीरा पाउडर(भुना हुआ)
अवस्यकतानुसार -पानी

इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने की विधि:-
इमली की खट्टी मीठी चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक पैन गर्म करेंगे उसमें इमली गुड़ का पानी डाल कर के उसे 10 मिनट तक ढक करके धीमी आंच पर पकने देंगे ।

फिर आप तय समय के बाद ढक्कन को हटा करके उसमें सारे मसाले यानि की चाट मसाला सौंफ पाउडर काला नमक जीरा पाउडर और नमक डालकर के इसे 3 से 4 मिनट तक पकने देंगे ।

फिर आप गैस बंद कर दे और फिर आप इससे ठंडा हो जाने दे और आप इससे यानी इमली के पल्प कों छानकर के उस चटनी को 2 मिनट तक हल्का फिर से उबाल ले तो जब गाढ़ा हो जाए तब आप उसे परोसे ।

तो दोस्तों तैयार है आपका खट्टा मीठा स्वादिष्ट चटपटा इमली का चटनी ।