बहुत ही टेस्टी और करारी मखाना नमकीन बनाने का तरीका

आज हम सीखेंगे मखाना नमकीन बनाने की रेसिपी जो खाने में अत्यंत ही ज्यादा स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देर में किए हुए आज हम सीखते हैं मखाना नमकीन बनाने की रेसिपी:-

मखाना नमकीन बनाने की सामग्री:-
4-कप मखाना
3-टेबल स्पून रोस्टेड चना
3-टेबल स्पून मूंगफली
10-15- करी पत्ता
1-टेबल स्पून जीरा
2-टेबल स्पून मक्खन
1-छोटा चम्मच मैगी मसाला
1/4-छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4-छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
स्वादानुसार- नमक

मखाना नमकीन बनाने की विधि :-
मखाने नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले आप गैस पर एक कढ़ाई गरम करें उसमें आप मखाना को 10 मिनट तक भून कर के ड्राई रोस्ट करें यानी कि जब तक इसका रंग हल्का गुलाबी ना हो जाए तब तक आप इसे भूने ।

अब आप मखाने को एक कटोरे में निकालने और फिर आप उसमें यानी गर्म ही मखाने में मक्खन जीरा भुना हुआ चना मूंगफली और कड़ी पत्ता डालें और उसे मिला ले फिर आप गैस पर एक कढ़ाई गर्म करें और उसे हल्का 2 से 3 मिनट तक भून ले।

अब आप इसमें नमक हल्दी पाउडर मैगी मसाला आमचूर पाउडर डाल कर के सब को अच्छे से मिलाते हुए 5 मिनट तक भूने ।

तो दोस्तों तैयार है आपका गरमा गरम एवं स्वादिष्ट एवं चटपटा मखाना नमकीन।