टेस्टी आटे के गुलाब जामुन बनाने की विधि, आसानी से घर पर बनाएं
आज हम सीखेंगे आटे का गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी जो खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट बनाने में भी बहुत ही ज्यादा आसान होता है तो आइए बिल्कुल भी देखने के आज हम सीखते हैं आटे का गुलाब जामुन बनाने की रेसिपी:-
आटे का गुलाब जामुन बनाने की सामग्री:-
1.1/2-कप दूध
3-चुटकी खाने वाला सोडा
4-टेबल स्पून घी
1.1/2-कप दूध पाउडर
2-कप गेहूं का आटा
3-टेबल स्पून इलायची पाउडर
4-5-कप चीनी
अवस्यकतानुसार-तेल
आटे का गुलाब जामुन बनाने की विधि:-
आटे का गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करेंगे और उसमें आटा डालकर के 10 मिनट तक भून ले और फिर आप आटे को ठंडा कर ले और उसमें दूध पाउडर और घी डालकर के मिलाते हुए दूध डालकर के आटा गूथ लें ।
अब आप एक दूसरे पैन में चीनी और पानी डाल करके उसका चासनी बनाकर के तैयार कर लें ,फिर अब आप गूथे हुए आटे से गुलाब जामुन जैसा आकार बना ले और फिर आप गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें बनाए हुए गुलाब जामुन को डीप फ्राई कर ले और फिर उसे चाशनी में डाल दें और साथ में इलायची पाउडर डाल दें और इसे 5 मिनट तक अच्छे से मिला ले।
तो दोस्तों तैयार है आपका स्वादिष्ट आटे का गुलाब जामुन ।

