पटना: गंगा नदी के इस घाट पर तरबूज लूटने की मची होड़, जिसको जितना मिला घर ले गए
सडकों पर गाड़ी पलटने पर या रेलगाड़ी से सामानों की लूट के किस्से आपने खूब सुने होंगे, लेकिन बिहार की राजधानी पटना के एक इलाके में गंगा घाट पर तरबूजों की लूट मच गई। जो जितना लूट सका लूटकर अपने घर रवाना हो गया। कई लोगों ने तो लूटी हुई तरबूजों की दुकान भी खोल दी और सस्ते डैम में लोग यहाँ से खरीद भी रहे है।
दरसअल पटना से बाढ़ इलाके के गंगा किनारे लगभग सभी घाटों पर यही नजारा देखने को मिल रहा है, चाहे उमानाथ घाट हो, पोस्ट ऑफिस घाट या फिर कोई और। घाट से सटे गावों के लोग फ्री की तरबूज की चाहत में गंगा किनारे पहुंच रहे हैं और जितना हो सकते लूटकर ले जा रहे है।

हालाँकि गंगा घाटों पर इतनी संख्या में तरबूज कहाँ से पहुंची है इस बारे में कोई पुख़्ता जानकारी तो मौजूद नहीं है हालाँकि लोगों ने बताया कि समस्तीपुर या राघोपुर दियारा से बड़ी संख्या में तरबूज बहकर बाढ़ के घाटों पर पहुंचा है जिसे लोग अपने अपने घर ले जा रहे है। गंगा में तरबूज के बहकर आने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घर पर पहुंच गए जिसके बाद प्रशासन हरकत में आई।
तरबूज लूटने के क्रम में किसी भी तरह की कोई अनहोनी ना हो इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है, प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो याश चक्रवात के कारण हुई बारिश से भारी मात्रा में तरबूज दियारा से बहते हुए यहां आ रहे हैं।

