मुंबई-बिहार के बीच जून में भी चलेंगी रहेगी ये स्पेशल ट्रेनें, आज से टिकट बुकिंग शुरू, देखे लिस्ट
कोरोना महामारी के बीच आम लोगों की सुविधा के लिए रेलवे समय समय पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करते रहता है, फिलहाल रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बार फिर कई ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए है। एक तरफ जहाँ पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर भारत की ओर जाने वाली पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ा दिया है वहीं दूसरी तरफ पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से 10 स्पेशल ट्रेनों के अवधि को बढ़ाया गया है। ये सभी ट्रेनें बिहार और मुंबई के बीच चलने वाली है जिसके लिए टिकट बुकिंग 30 मई, 2021 यानी आज से शुरू हो गई है।
फेरों में विस्तार
पश्चिम रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पांच स्पेशल ट्रेनों के फेरों में हुए विस्तार की जानकारी दी है, ट्रेन नंबर 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन अब 1, 3, 5 और 7 जून 2021 को भी चलेगी, इसी तरह से ट्रेन नंबर 09050 समस्तीपुर- मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन अब 3, 5, 7 और 9 जून 2021 को भी चलेगी। बाकी के ट्रेनों के फेरे में हुए बदलाव की पूरी सूचि आप नीचे देख सकते है।

10 ट्रेनों के अवधि में विस्तार
पूर्व मध्य रेलवे की ओर से पुणे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए चलाए जा रहे 10 स्पेशल ट्रेनों की अवधि में विस्तार किया गया है, पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इन ट्रेनों की अवधि में वृद्धि की गई है। साथ ही ये सभी स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से आरक्षित होंगी और यात्रा के दौरान यात्रियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।
- 01331 पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन 04, 07, 11 एवं 14 जून, 2021 को पुणे से दानापुर के लिए रवाना होगी।
- 01332 दानापुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 05, 08, 12 एवं 15 जून, 2021 को दानापुर से पुणे के लिए प्रस्थान करेगी।
- 01333 पुणे-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 03 एवं 10 जून, 2021 को पुणे से दरभंगा के लिए चलेगी।
- 01334 दरभंगा-पुणे स्पेशल ट्रेन 05 एवं 12 जून, 2021 को दरभंगा से पुणे के लिए रवाना होगी।
01335 पुणे-भागलपुर स्पेशल ट्रेन 06 एवं 13 जून, 2021 को अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., सासाराम, गया के रास्ते पुणे से भागलपुर के लिए प्रस्थान करेगी। - 01336 भागलपुर-पुणे स्पेशल ट्रेन 08 एवं 15 जून, 2021 को अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए पूर्व मध्य रेल के गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते भागलपुर से पुणे के लिए रवाना होगी।
- 01361 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दानापुर स्पेशल ट्रेन 03 एवं 10 जून, 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी।
- 01362 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 04 एवं 11 जून, 2021 को दानापुर से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए प्रस्थान करेगी।
- 01363 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 01, 08 एवं 15 जून, 2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दरभंगा के लिए रवाना होगी।
- 01364 दरभंगा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 03, 10 एवं 17 जून, 2021 को दरभंगा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के लिए चलेगी।

