बिहार की नवजात का ‘पुष्पा’ स्टाइल वायरल, पिता ने बनाया “मैं झुकेगा नहीं” डायलाग पर बच्चे का वीडियो
बिहार के बक्सर की एक नवजात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में नवजात का स्टाइल ‘पुष्पा’ फिल्म के चर्चित डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं…’ की तरह है।
पिता ने जन्म के बाद हॉस्पिटल में मासूम का वीडियो बनाया था। बाद में बच्ची के हाथ का स्टाइल देख उसे ‘पुष्पा’ के डायलॉग पर एडिट कर सोशल मीडिया पर डाल दिया था। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।

नवजात का पुष्पा स्टाइल
नवजात के बड़े पिता गुलशन तिवारी ने मीडिया को बताया कि 4 मार्च को भाई रमन तिवारी को बक्सर में ही बेटी पैदा हुई।
रमन ने बच्ची के पैदा होने के बाद ही ऐसे ही एक वीडियो बनाया था। यह संयोग था कि नवजात का स्टाइल पुष्पा फिल्म के डायलॉग वाले स्टाइल से मिल रहा था।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घरवालों को भी वीडियो के बारे में पता नहीं था। बस स्टाइल था, जिसे देखकर भाई रमन ने चर्चित डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ से जोड़ दिया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे वायरल कर दिया। लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे। घरवालों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद नवजात की तबीयत खराब हो गई।
अब इलाज के साथ चल रहा झाड़-फूंक
बक्सर के पांडेयपुर में बच्ची का वायरल होना और उसकी तबीयत खराब होने को ‘नजर लगने’ से जोड़ा जा रहा है। घरवालों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के कारण बच्ची को नजर लग गई है।
गुलशन तिवारी का कहना है कि बच्ची में पीलिया का लक्षण दिख रहा है। इलाज कराया जा रहा है। गांव में लोगों को वायरल होने की वजह से बीमार होने की आशंका है। परिवार के सभी लोग बच्ची की तबीयत को लेकर सभी परेशान हैं।
देखे वीडियो
https://youtu.be/k-t5SN6YLkE

