बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन हुआ शुरू, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट?

Bihar Board Inter Toppers Verification Started

बिहार बोर्ड इंटरमिडिएट परीक्षा परिणाम (Bihar Board Inter Result) के स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दे की सोमवार से बिहार इंटर के टॉपर का वेरिफिकेशन कार्य शुरू हो जाएगा।

अब बिहार के इंटर परीक्षार्थी होली से पहले अपना रिजल्ट जान सकेंगे और खुशी-खुशी होली मना सकेंगे। इसको लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर हाल में होली से पहले ही इंटर रिजल्ट जारी करने का मन बना लिया है।

Inter candidates will be able to know their result before Holi
इंटर परीक्षार्थी होली से पहले अपना रिजल्ट जान सकेंगे

टॉपरों का होगा वेरिफिकेशन

रिजल्ट को लेकर सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है सिर्फ टॉपर्स वेरिफिकेशन का काम बचा है जो कि कल तक पूरा कर लिया जायेगा।

Bihar Board Inter Toppers Verification
बिहार बोर्ड इंटर टॉपर्स का वेरिफिकेशन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बोर्ड में आज से फिजिकली रूप से इंटर के आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के टॉपरों का वेरिफिकेशन होगा जिसको लेकर 2 दिनों पहले ही टॉपर्स को बोर्ड कार्यालय की तरफ से फोन कर सूचना दे दी गई थी।

17 मार्च तक जारी हो जाएगा रिजल्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे से सभी टॉपर्स को बारी-बारी से एक तरह से कहिए तो एक्सपर्ट्स के समक्ष लिटमस टेस्ट से गुजरेंगे।

Bihar Board Inter Result will be released by March 17
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 17 मार्च तक जारी हो जाएगा रिजल्ट

सभी टॉपरों की कॉपियां बोर्ड ने सम्बंधित जिले से मंगवा ली है और सामने में अब हैंड राइटिंग मिलान किया जाएगा उसके बाद वाइवा और लिखित टेस्ट भी लिया जाएगा।

सभी विषयों के अलग-अलग एक्सपर्ट्स सवाल भी पूछेंगे। वेरिफिकेशन का काम कल तक पूरा होते ही 17 मार्च तक कभी भी रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे।

13 लाख 46 हजार परीक्षार्थी हुए थे शामिल

ज्ञात हो की बिहार में 1 फरवरी से 14 फरवरी तक इंटर की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 13 लाख 46 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा में पूरी तरह से कड़ाई बरती गई थी और कदाचार करने वाले छात्रों को निष्कासित भी किया गया था।

13 lakh 46 thousand candidates appeared in Bihar Board Inter
बिहार बोर्ड इंटर में 13 लाख 46 हजार परीक्षार्थी हुए थे शामिल

बोर्ड पिछले 4 साल से लगातार समय से पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड बनाता रहा है और इस बार भी बोर्ड की कोशिश है कि अपना रिकॉर्ड खुद ही तोड़ सके। जिसको लेकर परीक्षा के महज 1 माह के अंतराल में रिजल्ट जारी करना चाह रहा है।

अब तक रिजल्ट को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा या जानकारी नहीं दी गई है लेकिन बोर्ड में लगातार रात दिन काम चल रहा है।