बिहार में अब नहीं होगी बिजली की कमी, नबीनगर थर्मल प्लांट के तीसरे यूनिट का ट्रायल सफल, जाने

Trial of third unit of Nabinagar thermal plant in Bihar successful

बिहार वासियों के लिए एक खुशखबरी वाली खबरें निकल कर सामने आई है, अब सूबे में बिजली की किल्लत नहीं होगी। क्योंकि, औरंगाबाद स्थित नबीनगर थर्मल पावर प्लांट की तीसरी यूनिट से बिजली का उत्‍पादन शुरू हो गया है।

आपको बता दे की NPGC जो NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है, इसके 660 मेगावाट की तीसरी यूनिट का सफलतापूर्वक ट्रायल रविवार को पूरा हुआ। इस यूनिट ने 72 घंटे फुल लोड ट्रायल-रन ऑपरेशन को केंद्रीय विद्युत् विनियामक आयोग (CERC) के मानदंडों के अनुपालन के साथ सफलतापूर्वक कमीशन कर लिया।

Nabinagar Thermal Power Plant
औरंगाबाद स्थित नबीनगर थर्मल पावर प्लांट

बिजली की खपत बिहार में होगी पूरी

मुख्य कार्यकरी अधिकारी आर.के पांडेय ने बताया कि बिहार को इस यूनिट से अतिरिक्त 559 मेगावॉट की आपूर्ति जल्द होने लगेगी। अब नबीनगर पावर जेनेरटिंग कंपनी की कुल स्थापित उत्पादन क्षमता 1,320 से बढ़कर 1,980 मेगावॉट हो गयी है।

Electricity consumption will be complete in Bihar
बिजली की खपत बिहार में होगी पूरी

इससे बिहार में बिजली की खपत में लगातार बढ़ रही मांग को पूरी करने में मदद मिलेगी। नबीनगर पावर जेनेरटिंग कंपनी के निदेशक शीतल कुमार के बताया कि टीम एनपीजीसी ने कोरोना महामारी की चुनौतियों के बीच इस लक्ष्य को जिस टीम भावना और जुझारूपन के साथ हासिल किया है वो यादगार है।

बिहार में विद्युत की निरंतर आपूर्ति

आपको बता दें कि पहली और दूसरी यूनिट का वाणिज्यिक प्रचालन 6 सितंबर, 2019 और 23 जुलाई, 2021 को केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के सिंह के द्वारा बिहार के ऊर्जा मंत्री की मौजूदगी में किया गया था।

Continuous supply of electricity in Bihar
बिहार में विद्युत की निरंतर आपूर्ति

इससे बिहार को वर्तमान में तय आवंटन के हिसाब से 1,122 मेगावाट से भी अधिक विद्युत की निरंतर आपूर्ति की जा रही है।

बिहार को NTPC से बढ़ा बिजली का आवंटन

बिजली के क्षेत्र के बिहार की मुश्किलें आसान हो गई हैं। नबीनगर पावर प्लांट के तीसरे यूनिट के सफल परीक्षण के बाद बिहार की बिजली के क्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी।

Power allocation to Bihar increased from NTPC
बिहार को NTPC से बढ़ा बिजली का आवंटन

एनटीपीसी से बिहार को मिलने वाला आवंटन भी बढ़ गया है। पहले जहां बिहार को 5,362 मेगावाट बिजली मिलती थी वो अब बढ़कर 5,921 मेगावाट हो गया है।