IPL2022: चेन्नई-मुंबई इंडियंस जैसी दिग्गज टीमों पर पड़ सकती है ये टीम इस बार सबसे भारी, जल्दी देखें

आईपीएल 2022 के लिए सभी टीमों ने अपना-अपना स्क्वॉड तैयार कर लिए है। इस बार दिल्ली कैपिटल्स अपना दमखम दिखाने वाली स्क्वॉड तैयार कर लिया है। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स इस बार सबसे मजबूत टीम उभर कर सामने नजर आ रही है। दिल्ली ने इस बार मुंबई और चेन्नई जैसी टीमों को भी पीछे कर दिया है। दिल्ली की टीम को युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करेंगे लीड करेंगे।

ये खिलाड़ी होंगे दिल्ली की ताकत

दिल्ली कैपिटल्स को नीलामी में कई खिलाड़ी काफी सस्ते में मिले हैं। दिल्ली को पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर के रूप में सलामी बल्लेबाज काफी सस्ते में मिल गए हैं। इसके अलावा दिल्ली की टीम में शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, लुंगी नागिड़ी, खलील अहमद, मिचेल मार्श और चेतन सकारिया जैसे खिलाड़ी टीम के लिए ऑक्शन में चुने गए बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

इन खिलाड़ियों को दिल्ली ने रिटेन किया

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तानी सरपंच को 16 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। अक्षर पटेल को 9 करोड़ में रिटेन किया है। पृथ्वी शॉ को 7.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया को 6.5 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

नीलामी में सबसे महंगे टॉप-3 खिलाड़ी

दिल्ली ने नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में शार्दुल ठाकुर को खरीदा है। जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। दिल्ली की तरफ से नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल मार्श हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल ने 6.50 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं दिल्ली की तरफ से तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वार्नर हैं, जिन्हें दिल्ली की टीम ने 6.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

5 करोड़ या 10 करोड़ से नीचे की कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी

मिचेल मार्श (6.5 करोड़)
डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़)
खलील अहमद (5.25 करोड़)

3 करोड़ या 5 करोड़ से नीचे की कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी

चेतन सकारिया (4.2 करोड़)

1 करोड़ से 3 करोड़ से नीचे की कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी

रोवमैन पॉवेल (2.8 करोड़)
मुस्तफिजुर रहमान (2 करोड़)
कुलदीप यादव (2 करोड़)
केएस भरत (2 करोड़)
कमलेश नागरकोटी (1.10 करोड़)
मनदीप सिंह (1.10 करोड़)

1 करोड़ से नीचे की कीमत में बिकने वाले खिलाड़ी

ललित यादव (65 लाख)
प्रवीण दुबे (50 लाख)
लुंगी नगिडी (50 लाख)
टिम सीफर्ट (50 लाख)
अश्विन हेबर (20 लाख)
सरफराज खान (20 लाख)
रिपल पटेल (20 लाख)
यश धुल (20 लाख)
विकी ओस्तवाल (20 लाख)

दिल्ली कैपिटल्स की 25 सदस्यीय टीम

पृथ्वी शॉ, मंदीप सिंह, यश धुल,  ऋषभ पंत, टिम सेफर्ट (न्यूजीलैंड), श्रीकर भरत, एनरिक नोर्तजे (साउथ अफ्रीका), रोवमन पॉवेल (वेस्ट इंडीज), सरफराज खान, अश्विन हेब्बार, डेविड वार्नर,खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, चेतन साकरिया, पप्रवीन दूबे, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, अक्षर पटेल, ललित यादव, विक्की ओस्तवाल, रिपल पटेल, मिचेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया)।