IND vs WI: आखिरी टी-20 में इन खिलाड़ियों के साथ उतर सकते हैं रोहित, बदल जायेगी टीम, देखें संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। कल खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हराकर 2-0 से खिताब अपने नाम कर लिया है। अब आखिरी टी-20 मैच कल भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से ईडन गार्डन के मैदान में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त के बाद भारतीय टीम आखिरी टी-20 में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि हम हम सभी खिलाड़ियों को मौका देंगे। जिससे कि टी-20 विश्व कप के लिए हम अपनी टीम की तैयारी कर सकें और खिलाड़ियों को परख सकें। टी-20 विश्व कप इसी वर्ष 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला  13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, मेलबर्न में खेला जाएगा। तीसरे टी-20 मुकाबले में रोहित शर्मा बेंच पर बैठे कई खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। आइए आइए जानते हैं भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

विराट और पंत को 10 दिनों के लिए आराम

BCCI ने विराट कोहली और ऋषभ पंत को 10 दिनों का आराम दिया है । जहाँ भारत ने पहले ही टी-20 सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया है । वहीँ आखिरी मैच में भारतीय टीम में बड़े बदलाव होने की संभावना है । जहाँ भारतीय टीम मैनेजमेंट ऋतुराज पर अपना दाव आजमना सकती है ।

तीसरे मुकाबले के लिए विराट  की जगह पर श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं ऋषभ  की जगह पर रितुराज गायकवाड को जगह मिल सकती है।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार , रितुराज गायकवाड, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार , चहल, रवि बिश्नोई।

भारत की 18 सदस्यीय टी-20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल , ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, भुवनेश्वर, अवेश खान, हर्षल पटेल