IPL 2022: नीलामी के पहले दिन इन खिलाड़ियों को मिली मोटी रकम, जानिए सबसे महंगे खिलाड़ियों की टॉप-30 की लिस्ट

IPL 2022: These players got huge amount on the first day of the auction, know the top-30 list of most expensive players

आईपीएल 2022 की नीलामी पहले दिन की नीलामी बेंगलुरु में की गई। दो दिवसीय नीलामी में पहले दिन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे ईशान किशन जिनको मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। आपको बता दें कि ईशान किशन पिछले सीजन में भी मुंबई की तरफ से खेले थे। ईशान किशन के अलावा दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी दीपक चाहर। जिनको चेन्नई सुपर किंग्स ने ने अपने टीम में शामिल किया। चेन्नई ने दीपक चाहर पर 14 करोड़ की मोटी बोली लगाई और अपनी टीम में शामिल किया।

आईपीएल नीलामी के पहले दिन के टॉप-30 सबसे महंगे खिलाड़ी

ईशान किशन – 15.25 करोड़ (मुम्बई इंडियंस)
दीपक चाहर – 14 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
श्रेयस अय्यर – 12.25 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
वानिंदू हसरंगा – 10.75 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
हर्षल पटेल – 10.75 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
निकोलस पूरन – 10.75 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
शार्दुल ठाकुर – 10.75 करोड़ (दिल्ली कैपिटल)
लोकी फर्गुसन – 10 करोड़ (गुजरात टाइटंस)
प्रसिद्ध कृष्णा – 10 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
आवेश खान – 10 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
कगिसो रबाडा – 9.25 करोड़ (पंजाब किंग्स)
शाहरूख खान – 9 करोड़ (पंजाब किंग्स)
राहुल तेवतिया – 9 करोड़ (गुजरात टाइटंस)
जैसन होल्डर – 8.75 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
वॉशिंगटन सुंदर – 8.75 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
शिमरन हेटमायर – 8.50 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
राहुल त्रिपाठी – 8.50 करोड़ (सनराइजर्स हैदराबाद)
शिखर धवन – 8.25 करोड़ (पंजाब किंग्स)
कुणाल पांड्या – 8.25 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
ट्रेंट बोल्ट – 8 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
नितीश राणा – 8 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
देवदत्त पद्दीकल – 7.75 करोड़ (राजस्थान रॉयल्स)
जोश हेजलवुड – 7.75 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
मार्क वुड – 7.50 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
पैट कमिंस – 7.25 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
शिवम मावी – 7.25 करोड़ (कोलकाता नाइट राइडर्स)
फाफ डु प्लेसिस – 7 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
क्विंटन डि कॉक – 6.75 करोड़ (लखनऊ सुपरजायंट्स)
जॉनी बेयरस्टो – 6.75 करोड़ (पंजाब किंग्स)
अंबाती रायडू – 6.75 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)

आईपीएल 2022 की नीलामी के पहले दिन ईशान किशन सबसे महंगे खिलाड़ी बिके। वहीं कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिनका बेस प्राइस 20 लाख और 40 लाख था, उसके बावजूद उन पर करोड़ो की मोटी बोली लगाई है। जिनमें आवेश खान शामिल हैं। आपको बता दें कि आवेश खान का बेस प्राइस मात्र 20 लाख रुपए ही था। लेकिन सभी टीमों के बीच नीलामी में कड़ी टक्कर हुई। अंततः 20 लाख बेस वाले आवेश खान को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 10 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीदा।

इसके अलावा शाहरुख खान को पंजाब ने 9 करोड़ में खरीदा। जिनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था। इसके अलावा राहुल तेवतिया को नई टीम गुजरात टाइटंस ने 9 करोड़ में खरीदा। तेवतिया का भी बेस प्राइस 40 लाख रुपए था।