बिहार की बेटी को गूगल ने दिया 1.10 करोड़ का पैकेज, संप्रीति यादव से जानिए सफलता की कुंजी
बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, देश से लेकर विदेशों तक हर बड़ी से बड़ी कंपनी में बिहार के युवा अपना योगदान दे रहे है और इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बिहार की बेटी को गूगल में प्लेसमेंट मिला है। बहुमुखी प्रतिभा की धनी बिहार की बेटी संप्रीति यादव को गूगल ने 1 करोड़ 10 लाख के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दी है। 14 फरवरी से गूगल में काम शुरू करेंगी। MBA कर वह और आगे बढ़ना चाहती हैं।
बिहार की राजधानी पटना के नेहरू नगर में रहने वाले बैंक अधिकारी रामाशंकर यादव और योजना व विकास विभाग की सहायक निदेशक शशि प्रभा की बेटी संप्रीति ने 2014 में नोट्रेडम एकेडमी से 10 CGPA के साथ मेट्रिकुलेशन किया था। दिल्ली के इंटरनेशनल स्कूल से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद 2016 में JEE-Mains पास की।
माइक्रोसॉफ्ट में कर रही है काम
2021 मई में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बी.टेक करने के बाद कैंपस सेलेक्शन में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 44 लाख की पैकेज पर अभी काम कर रही हैं। अपने सफलता को लेकर एक मीडिया चैनल से इंटरव्यू में बातचीत करते हुए संप्रीति ने बताया कि, हमें हमेशा मेहनत करते रहना चाहिए हमारे गोल फिक्स होना चाहिए और अगर आप मेहनत करते हैं तो यह मुकाम कोई बहुत बड़ी चीज नहीं है।
9 राउंड में इंटरव्यू
कॉलेज के प्लेसमेंट के अलावा भी अलग-अलग कंपनी में हमेशा ट्राई करती रही और रिज्यूम देखने के बाद गूगल ने शॉर्ट लिस्ट करके इंटरव्यू के लिए कॉल किया।गूगल के अलावा भी चार कंपनी शॉप पर आए- माइक्रोसॉफ्ट, एडोब, फ्लिपकार्ट और एक्सपीडिया। जिसमे से वह पिछले 6 महीने से माइक्रोसॉफ्ट में काम कर रही है।
गूगल किसी को सेलेक्ट करने से पहले कई राउंड इंटरव्यू लेती है और ऐसा ही संप्रीति के साथ भी हुआ, उन्होंने बताया कि गूगल ने ऑनलाइन अलग-अलग लेवल पर 9 राउंड में इंटरव्यू लिया। हर राउंड में संप्रीति के जवाब से गूगल संतुष्ट रहा, इसके बाद नौकरी का ऑफर दिया।
संगीत, नाटक और खेल में रूचि
टेक्नोलॉजी से इतने करीब होने के साथ संप्रीति को संगीत और नाटक के साथ साथ खेल में खास दिलचस्पी है, उन्होंने IIT दिल्ली, IIT मुंबई सहित 50 से अधिक कॉलेजों में ट्रेडमिल नाटक में संप्रीति ने भूमिका निभाई है। संगीत की शिक्षा के लिए उन्होंने तीन साल तक क्लासिकल म्यूजिक का प्रशिक्षण लिया था। इतना ही नहीं वह टेनिस खेल में भी पुरस्कार जीत चुकी है।

