पटना से गया और बक्सर कुछ घंटे होगी दूर, 3300 करोड़ में बनेंगी 2 फोरलेन सड़कें
बिहार के दो बड़े सड़क परियोजनाओं को इस साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, इन परियोजनाओं में पटना-गया-डोभी फोरलेन रोड तथा पटना-बक्सर 4 लेन सड़क परियोजना शामिल है। इन दोनों सड़क परियोजनाओं पर तक़रीबन 3300 करोड़ चर्च किए जायेंगे। इन दोनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने से प्रदेश की रजधानी पटना से दक्षिण और पश्चिम बिहार की ओर जाना काफी आसान हो जाएगा।
दरअसल, आरा-कोइलवर-पटना नेशनल हाईवे को 4 लेन का बनाया जाएगा, वहीं, पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जमीन अधिग्रहण न हो पाने की वजह से पिछले 5 वर्षों से अटका पड़ा था। इस बाधा को दूर कर लिया गया है। नई फोरलेन रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बक्सर-पटना 4 लेन सड़का का निर्माण कार्य हो रहा है। वहीं, जमीन अधिग्रहण की समस्या समाप्त होने के साथ ही पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू हो जाएगा. दक्षिण और पश्चिम बिहार से जोड़ने वाली इन दोनों 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
दोनों परियोजनों पर 3300 करोड़ का खर्च
बिहार में बनने वाली फोरलेन की 2 सड़कों पर कुल 3300 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है, दरअसल, पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क का निर्माण जापान के सहयोग से किया जाएगा। तकरीबन 127 किलोमीटर लंबी इस सड़क प्रोजेक्ट पर कुल 1610 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। इस फोरलेन रोड प्रोजेक्ट को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा।
वहीं, पटना से बक्सर तक तकरीबन 1700 करोड़ रुपये की लागत से 125 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है, इसे भी 3 पैकेज में पूरा किया जाएगा।
बक्सर-हैदरिया फोरलेन
इसके साथ ही बक्सर-हैदरिया फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है. इसकी लंबाई तकरीबन 17 किलोमीटर होगी. इस सड़का निर्माण कार्य अगले 2 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसका निर्माण पूरा होने से पटना से नई दिल्ली आना-जाना काफी आसान हो जाएगा. दरअसल, इसके बन जाने से बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच आवागमन काफी सुधर जाएगा।

