एक दो नहीं बिहार में 100 नए बाईपास का होगा निर्माण, देखिए पूरी लिस्ट, 4410 करोड़ की होगी लागत
बिहार में पथ निर्माण विभाग अपनी योजनाओं पर इस नए वित्तीय वर्ष में 4410.00 करोड़ रुपए व्यय करने वाला है. विभाग के बजट में जिन नई योजनाओं को प्रस्तावित किया गया है उनमें सबसे खास बाईपास का निर्माण है।
अगले दो वर्षों में बिहार में कुल 100 से अधिक स्थानों पर बाईपास के निर्माण की योजना है, तो आइये एक एक करके बिहार के सभी जिलों में बनने वाले बाईपास की संख्या और उसकी लागत को देखते है।
इस प्रस्ताव के मुताबिक बिहार में कुल 120 नए बाईपास का निर्माण किया जाएगा जिसमे से सबसे अधिक बेगूसराय में 11 बाईपास का निर्माण होगा। बिहार का इकलौता जिला लखीसराय है, जहां एक भी बाईपास निर्माण की योजना नहीं है. बता दें कि लखीसराय में नए बाईपास का उद्घाटन हो चुका है।
किस जिले में कितने बाईपास
जिला कुल लंबाई लागत राशि
अरवल 4 12.68 33.78
बक्सर 4 19.65 150.33
भागलपुर 4 49.05 173
भोजपुर 6 34.63 193
कैमूर 6 52.58 142
बेगूसराय 11 20.10 134
पूर्वी चम्पारण 3 25.80 340
वैशाली 5 34.65 91.40
कटिहार 4 33.16 419
मधेपुरा 4 13.75 53
खगड़िया 3 8.10 19.50
पूर्णिया 5 32.55 106.26
शिवहर 2 8.67 45
रोहतास 5 13.10 104
बांका 1 13.20 40
नवादा 1 11 127.15
जमुई 1 3.40 20.31
सीतामढ़ी 2 7.25 136.50
मुजफ्फरपुर 1 21.10 345
गोपालगंज 5 13.70 43.70
समस्तीपुर 3 26.31 107.80
सारण 5 37.20 491.12
सहरसा 4 15.20 20.30
औरंगाबाद 3 15 46.18
दरभंगा 3 24.70 73.50
गया 3 24.55 53.84
पटना 3 7.50 25
नालंदा 4 15.23 80
किशनगंज 1 3 9
अररिया 1 5 29
जहानाबाद 1 1.80 50
मधुबनी 4 47.10 150
मुंगेर 2 18.10 66
शेखपुरा 1 7.40 22
सुपौल 1 10.20 47.39
प. चम्पारण 2 2.70 85
सीवान 2 19.42 81
बताए चले कि फिलहाल बिहार में 24 जिले में बाईपास बने हुए हैं, 350 से अधिक प्रखंडों को दो लेन सड़कों से जोड़ा जा चुका है वहीं 19 जिला मुख्यालय 4 फोरलेन से जुड़े हुए है। 9 और जिलों में इस योजना पर काम चल रहा है जबकि बाकि 10 जिलों को फोरलेन मुख्यालय से जोड़ने की योजना तैयार है।
इन सभी के अलावे बाईपास के निर्माण से बिहार में यातायात की व्यवस्था काफी सुदृढ़ हो जाएगी, साथ ही राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना आने का मुख्यमंत्री का सपना भी साकार होगा।

