बिहार: कोसी नदी पर बन रहा 7 किलोमीटर लंबा पुल, इन 7 जिलों को होगा सीधा फ़ायदा

बिहार के अलग-अलग शहरों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए कई सारे नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, इसी कड़ी में अब कोसी नदी पर वीरपुर-बिहपुर एनएच-106 पर नदी पर पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत मधेपुरा जिले के फुलौत से भागलपुर के बिहपुर तक बनने एनएच-106 के मिसिंग लिंक का निर्माण भी आरंभ हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोसी नदी पर एनएच-106 फोरलेन फुलौत पुल निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसे पूरा करने के लिए लगभग 36 महीना का लक्ष्य रखा गया है। इसके निर्माण के बाद उदाकिशुनगंज से बिहपुर को जोड़ने के लिए लगभग 29 किमी लंबी सड़क पर आवागमन शुरू हो जाएगा।  इसके निर्माण पर 1478.4 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बताया जा रहा है कि मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय और कटिहार जैसे जिलों को इसका सीधा फायदा लाभ मिलने जा रहा है, बता दें कि बीते वर्ष 2020 में 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिसिंग लिंक निर्माण की आधारशिला वीडियो कांन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रखी थी।

बता दे कि इसके निर्माण में जो भू अधिग्रहण की बाधा आ रही थी वह भी दूर कर ली गई है, भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से अगुवानी घाट के बीच गंगा नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच पथ निर्माण के संबंध में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के वरीय अधिकारी ने जानकारी दी कि इस परियोजना में भू-अर्जन से संबंधित कोई समस्या नहीं है और पहुंच पथ कार्य प्रगति पर है।