बिहार में 3 साल बढ़ा बसों का किराया, जानिए पटना से विभिन्न जगहों का किराया, देखें रेट लिस्ट
महंगाई का असर अब आपको बिहार में बस के सफर के दौरान भी देखने को मिलेगा, जी हाँ बिहार में आज से बस किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (Bihar State Bus Service) द्वारा आज से बिहार में बसों का किराया 18 से 20% बढ़ोतरी के साथ लागु कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा लगभग तीन साल के बाद राज्य परिवहन की बसों के किराए में यह बढ़ोत्तरी की गई है। बढ़ा हुआ किराया बुधवार, 15 दिसंबर से लागू हो गया है। नई दरें लागू होने के बाद से बसों का किराया 18 से 20 फीसदी तक बढ़ गया है।
देखिए रेट लिस्ट
- पटना से बिहार शरीफ और मुजफ्फरपुर का किराया पहले 90 रुपए था, लेकिन अब भाड़ा बढ़कर 116 रुपए हो गया है।
- पटना से नवादा के लिए 112 रुपए की जगह 165 रुपए,
- पटना से बेतिया एसी बस का किराया 297 रुपए से बढ़ाकर 350 रुपए,
- पटना से औरंगाबाद का किराया 194 रुपये से बढ़कर 222 रुपए कर दिया गया है।
- पटना से समस्तीपुर डीलक्स बस का किराया 155 रुपए,
- पटना से छपरा का किराया 116 रुपए,
- पटना से बक्सर का किराया 193 रुपए,
- पटना बाल्मीकि नगर एसी बस का किराया 451 रुपए,
- पटना-राजगीर एसी बस का नया किराया 193 रुपए कर दिया गया है।
- पटना- पूर्णिया एसी बस का किराया 468 रुपए हो गया है। यह पहले 410 रुपए था।
- पटना-कटिहार एसी बस का किराया अब 468 रुपए हो गया है, यह पहले 420 रुपए था।
किराया बढ़ोतरी को लेकर निगम का कहना है कि इसके पूर्व वर्ष 2018 में बस किराए में वृद्धि की गई थी। निगम पर लगातार बढ़ती देनदारी को नियंत्रित करने के लिए बस का भाड़ा बढ़ाया गया है। पटना से जिन 13 जिलों के लिए बसों का किराया बढ़ाया गया है उसमें बिहार शरीफ, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, नवादा आदि जिले शामिल हैं।

