शादी के बाद बेटर हाफ को ले जाना चाहते हैं विदेश, यह डेस्टिनेशन आपकी हनीमून में लगा देंगे चार चांद

Low Budget Honeymoon Places Outside India: भारत में वैसे तो सुंदरता का भंडार है यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जहां देसी विदेशी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

लेकिन आजकल के टाइम में कपल्स में विदेश में हनीमून प्लेन करने का क्रेज काफी बढ़ गया है। लेकिन भारत से बाहर यात्रा करने के लिए बजट एक बड़ी समस्या बन जाता है जिसकी वजह से अक्सर लोग अपनी इसी यात्रा को कैंसिल कर देते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत से बाहर हनीमून प्लान करने के लिए कुछ ऐसी खास लोकेशंस के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की यात्रा आपके लिए काफी बजट फ्रेंडली रहती है।

आप सस्ते में ही इन खूबसूरत लोकेशंस पर एक यादगार समय अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं। इसके अलावा प्री वेडिंग शूट के लिए भी इन लोकेशंस को आजकल काफी एक्सप्लोर किया जा रहा है।

तो चलिए अब जान लेते हैं, इन सस्ते हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में जहां आपका यह जीवन का अनमोल समय बहुत यादगार बन जाता है।

मोरक्को

मोरक्को को अफ़्रीका के सबसे खूबसूरत और अद्भुत देशों में से एक माना जाता है। अपने हनीमून को यादगार बनाने के लिए मोरक्को की यात्रा एक बढ़िया ऑप्शन है। बेहद ही खूबसूरत पहाड़ों और विशाल रेगिस्तानों की के बीच बस मोरक्को देश अपने आप में प्रकृति की खूबसूरती को बटोरे हुए हैं।

Image Credit: moroccoprivatetours.net

यहां के रेगिस्तान में आपको एक खूबसूरत हनीमून प्लान करने का मौका मिलता है।बजट फ्रेंडली होने की वजह से  यहां आपको देश दुनिया के सभी तरह के पर्यटक देखने को मिलते हैं। रेगिस्तान के बारे में सुनकर इसकी खूबसूरती का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता लेकिन जब आप यहां पहुंचते हैं, तो इसकी सुंदरता को देखकर अपना दिल खो बैठेंगे।

मोरक्को को यात्रा के दौरान आप अपने पार्टनर के साथ यहां के खूबसूरत लोकेशंस पर कैंडल लाइट डिनर के साथ अपनी इस यात्रा को  खूबसूरत तस्वीरों में कैद कर सकते हैं।  मोरक्को में अवश्य घूमने लायक कुछ स्थानों में मराकेश, सहारा रेगिस्तान, एस्सौइरा, कैसाब्लांका, शेफचौएन और टैंजियर शामिल हैं।।

श्रीलंका

भारत से बहुत नजदीक होने के कारण श्रीलंका हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट लोकेशन है। जहांआप सस्ते में अपने जीवन के यादगार पल को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।  श्रीलंका की यात्रा के दौरान आप प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ विंड सर्फिंग, कायाकिंग, बोटिंग, वॉटरस्कीइंग और स्कूबा डाइविंग जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों को एंजॉय करना ना भूले।

Image credit: intermiles.com

इसके अलावा, श्रीलंका अपने लुभावने प्राकृतिक परिदृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के समुद्र तट साफ-सुथरे और बेहद ही खूबसूरत है। जहां आप अपने पार्टनर के साथ घंटा समय बिता कर अपनी मैरिड लाइफ को एक खूबसूरत शुरुआत दे सकते हैं।

तुर्की

तुर्की की यात्रा विदेश यात्रा में सबसे किफायती यात्राओं में से एक माने जाते हैं। तुर्की  न केवल हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में, बल्कि प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए भी लोकप्रियता हासिल की है।

इसके अलावा, तुर्की घूमने के लिए ढेर सारे खूबसूरत लोकेशन भी है। जो आपके हनीमून में चार चांद लगा देते हैं। तुर्की में हर प्रकार के टूरिस्ट के लिए कुछ ना कुछ जरूर है अगर आप नेचर लवर हैं। तो आपके यहां की प्राकृतिक सुंदरता से प्यार हो जाएगा ।

इसके अलावा अगर आप एडवेंचरस एक्टिविटीज के शौकीन है तो भी तुर्की में आपको कई प्रकार की एडवेंचरस एक्टिविटी इंजॉय करने का मौका मिलता है। यहां के समुद्र तट के किनारे बैठकर सूर्यास्त को इंजॉय करने का आनंद अलग ही होता है।

वियतनाम

वियतनाम को दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे खूबसूरत और बजट-अनुकूल स्थलों में से एक माना जाता है। यह एक यादगार हनीमून के लिए भी एक शानदार विकल्प हो सकता है।

Image Credit: herzindgi.com

अगर आप खाने पीने के शौकीन हैं और नए-नए स्थान पर नए-नए व्यंजनों को ट्राई करने का शौक रखते हैं तो वियतनाम यात्रा के दौरान आपको विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने का अवसर मिलेगा।

इस देश के खूबसूरत और शांत समुद्र तट, समृद्ध संस्कृति, विविध परिदृश्य और हरे-भरे जंगल, यहां आने वालेपर्यटकों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना देते हैं.

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया अपनी शांत सुंदरता और शांति के लिए प्रसिद्ध है, यहां की यात्रा आपके बजट के लिए काफी फ्रेंडली होती है. 17,000 द्वीपों से बना यह खूबसूरत देशअपनीनेचुरल ब्यूटी के साथ-साथ एडवेंचरस एक्टिविटीज के लिए एक परफेक्ट लोकेशन है.

इसके अतिरिक्त, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,अद्भुत वास्तुकला और स्वादिष्ट व्यंजन आपकी यात्रा कोएक ऑल इन वन पैकेज बना देते हैं. इंडोनेशिया में घूमने के लिएकई खूबसूरत स्थान है. जहां आप अपने पार्टनर के साथअपने वैवाहिक जीवन की एक खूबसूरत शुरुआत कर सकते हैं.