राजगीर में तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व शुरू, फ्री में इलाज और दवा, जानिए एंट्री की टाइमिंग
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज 11 दिसंबर से बिहार के राजगीर में आयुर्वेद पर्व की शुरुआत की, तीन दिवसीय इस आयुर्वेद पर्व में पुरे 1500 आयुष चिकित्सक भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कटोचा, राष्ट्रीय आयुर्वेद परिषद के सभापति जयंतदेव पुजारी, आयुर्वेद सलाहकार मनोज नेसरी, राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन के अध्यक्ष पद्मश्री वैद्य देवेंद्र त्रिगुणा अदि मौजूद रहें।
11-13 दिसंबर तक आयोजित हो रहे इस आयुर्वेद पर्व में आम लोगों के स्वास्थ्य रक्षा के उपाय, रोगियों का परीक्षण और नि:शुल्क चिकित्सा, दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के उपाय के ऊपर विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।
राजगीर के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे इस पर्व में नामी गिरामी 50 आयुर्वेदिक कंपनियों के स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें बिहार एवं अन्य राज्यों से पंद्रह सौ विशेषज्ञ इस तीन दिवसीय आयोजन में भाग लेंगे। इस आयोजन में राज्य में आयुष औषधि के विकास पर भी चर्चा की जाएगी।
ब्रेकिंग: नालंदा के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर में आज शनिवार से तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व मनाया जा रहा है। इसका उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज किया है।https://t.co/aQ7EqoCQr3#NBTBihar #BREAKING@NitishKumar pic.twitter.com/xJs5c86Ctj
— NBT Bihar (@NBTBihar) December 11, 2021
बिहार आयुष सम्मेलन के अध्यक्ष धनंजय शर्मा व महामंत्री डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि तीन दिनों तक सभी तरह की बीमारी का नि:शुल्क इलाज किया जायेगा। फ्री में दवाइयां भी दी जाएंगी। साथ ही, स्वस्थ रहने की जानकारी दी जाएगी। इलाज के लिए लोग सुबह 10 से शाम के छह बजे तक एंट्री पा सकेंगे।


