IIT पटना में शानदार प्लेसमेंट, 9 स्टूडेंट को मिला 61 लाख का पैकेज, पहले फेज में 252 को मिला ऑफर
राजधानी पटना के IIT कॉलेज ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है , इस साल IIT छात्रों को न सिर्फ नेशनल बल्कि इंटरनेशनल कंपनियों के द्वारा जॉब ऑफर की गयीं है और साथ ही औसत पैकेज भी बढ़ गया है।
252 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में नौकरी का ऑफर मिला है जिसमें 9 छात्रों को 61 लाख का सालाना पैकेज दिया गया है। ये ऑफर अमेरिका की मल्टिनेशनल कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन कंपनी Oracle ने दिया है।
यह साल बेमिसाल
IIT पटना के 2022 बैच में ग्रेजुएट हुए 252 छात्रों को पहले फेज में नौकरी के प्रस्ताव मिले। पिछले साल की तुलना में प्लेसमेंट ऑफर्स में बंपर उछाल देखने को मिला है। बता दे कि पिछले साल पटना के महज 96 छात्रों को विभिन्न कंपनियों की ओर से नौकरी दी गई थी। सालाना प्लेसमेंट ड्राइव का पहला चरण इस साल अक्टूबर में शुरू हुआ था।
जानिए क्या है पैकेज
इस बार छह छात्रों को एटलसियन से 57.4 लाख सालाना (LPA) की दूसरी सबसे बड़ी नौकरी की पेशकश मिली। एमटीएक्स ने एक छात्र को 51.1 लाख सालाना, एडोब इंडिया ने 9 छात्रों को 48 लाख रुपये प्रति वर्ष और गूगल इंडिया ने 10 छात्रों को 46.5 लाख रुपये सालाना की पेशकश की है। दूसरी ओर, एक्सेंचर जापान ने तीन-तीन छात्रों को 47.9 रुपये लाख प्रति वर्ष का ऑफर दिया है।

