पटना: स्मार्ट सिटी के तहत इन 10 जगहों पर बन रहा है स्मार्ट बस स्टॉप, WiFi से लेकर LED बोर्ड की सुविधा
बिहार की राजधानी पटना के बस और ऑटो स्टैंड बहुत ही जल्द एक नए रूप में नजर आने वाला है, पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड (Patna Smart City Limited) की परियोजना इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (IPT) के तहत राजधानी में 10 जगहों पर स्मार्ट बस स्टॉप बनाए जा रहे हैं। यात्रियों को इन स्मार्ट बस स्टॉप पर कई तरह की सुविधाएँ मिलेगी, यक़ीनन ये बस स्टॉप राजधानी के लोगों को दिल्ली और मुंबई वाले अनुभव देंगे।
इन स्थानों पर होगा निर्माण
मिली जानकारी के मुताबिक जिन 10 जगहों पर इस सुविधा को शुरू की जाएगी उसमे पटना के जीपीओ गोलंबर, चिड़ैयाटाड़ ब्रिज, बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल-1, बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल-2, तारामंडल, गार्डिनर अस्पताल, बांस घाट, डीएम आवास गांधी मैदान, गेट संख्या-5 जमाल रोड शामिल है।
मिलेगी खास सुविधाएँ
बता दे कि बिहार सरकार की तरफ से पटना शहर के अलग-अलग जगहों पर पहले से ही स्टॉप बनाए गए है हालाँकि उन बस स्टॉप की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है। ek अनुमान के मुताबिक, सिर्फ राजधानी पटना में ही करीब 1 लाख से अधिक लोग बस या ऑटो से सफर करते हैं यानि 1 लाख लोग रोजाना इसका फायदा उठाएंगे
लेकिन बहुत ही जल्द पटना में बहुत ही जल्द आपको जगह जगह हाईटेक इंटरमीडिएट पब्लिक ट्रांसपोर्ट (IPT) स्टैंड देखने को मिलने वाला है, राजधानी पटना को और भी स्मार्ट बनाने के उदेश्य से इस काम को कराया जा रहा है। जहाँ इन स्टैंडों पर यात्रियों को शेड और बैठने की सुविधा तो मिलेगी ही, साथ ही यहां डस्टबिन, WiFi, LED डिस्प्ले बोर्ड व अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।

