बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, अपलोड करने होंगे ये डॉक्युमेंट्स, इस दिन होगी परीक्षा
बिहार के नियोजित शिक्षकों के लिए ये खबर काम की होने वाली है. राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए आयोजित की जा रही सक्षमता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है.
बिहार बोर्ड ने डाक्यूमेंट्स अपलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को जरुरी निर्देश जारी किए है. इसके साथ ही बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 तिथि भी जारी कर दी गई है. आईये एक एक करके जानते है सारे डिटेल्स…….
बिहार सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
दरअसल बिहार में पहले से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को राज्य कर्मचारी के बराबर का दर्जा प्रदान किया जाएगा.

शिक्षा विभाग द्वारा बिहार सक्षमता के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी 01 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक अपना ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं.
कुल 59 विषयों के लिए होगी परीक्षा
राज्य में नियोजित शिक्षकों के लिए पहली बार ऐसी परीक्षा आयोजित की जा रही है. अलग-अलग चार कटेगरी में कुल 59 विषयों के लिए इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पहली से पांचवीं में एक विषय की परीक्षा होगी.
वहीं छठी से आठवीं कक्षा के लिए कुल आठ विषयों की परीक्षा होगी. इसके अलावा माध्यमिक (नवमीं से दसवीं) में 19 विषयों और उच्च माध्यमिक (11वीं से 12वीं) के 31 विषयों को भी शामिल किया गया है.
ये डाक्यूमेंट्स करने होंगे अपलोड
परीक्षा फार्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थी द्वारा खास कर पिता, पति का नाम, जन्म तिथि एवं योगदान की तिथि सही भरी गई है या नहीं उसे मिलान करने के बाद जमा किया जाएगा.
अभ्यर्थी द्वारा सक्षमता परीक्षा फार्म भरते समय इन डॉक्युमेंट्स को अपलोड करना होगा:
- आधार कार्ड
- मैट्रिक का प्रमाण पत्र
- टीईटी/ सीटीईटी/ एसटीईटी उत्तीर्णता प्रमाण पत्र
- प्रशैक्षणिक तथा शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- नियोजन इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र
तीन बार थंब इंप्रेशन एवं आंख की पुतली का सत्यापन
परीक्षा फॉर्म भरते समय शिक्षक अभ्यर्थियों को तीन जिलों का विकल्प देना अनिवार्य है. प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड एवं बार कोड अंकित रहेगा. सभी शिक्षक अभ्यर्थी का तीन बार थंब इंप्रेशन एवं आंख की पुतली का सत्यापन किया जाएगा.
प्रवेश पत्र गुम होने की स्थिति में दुबारा सक्षमता परीक्षा देनी होगी. सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 1100 रूपए परीक्षा शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा.
इस दिन से होगी बिहार सक्षमता परीक्षा 2024
बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 का आयोजन 26 फरवरी से 13 मार्च 2024 के बीच किया जाने वाला है. परीक्षा के लिए शिक्षक अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड 05 से 16 फरवरी 2024 तक डाउनलोड कर सकते हैं.
इस परीक्षा को पास करने के लिए नियोजित शिक्षकों को कुल तीन मौके मिलने वाले है. शिक्षक सक्षमता परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक मान्य होगा.
सक्षमता परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं होगी. इसके लिए दो घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा. परीक्षा के प्रश्नों का लेवल BPSC TRE 2 की तरह होगा.
बिहार के प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम अनुसार पढ़ाये जाने वाले सभी विषय परीक्षा के सिलेबस में शामिल किये जाएंगे.
Conclusion
वहीँ बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि – “शिक्षा विभाग की ओर से वैसे नियोजित शिक्षकों के लिए जिन्हें सक्षमता परीक्षा देनी है, ऑनलाइन से संबंधित अभ्यास नजदीकी प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में संध्या 730 से 930 बजे तक कर सकते हैं.
सक्षमता परीक्षा में सफल होने के बाद विद्यालय आवंटन के पूर्व काउंसिलिंग होगी. इसमें उनके प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी.”
और पढ़ें: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में जुटे केके पाठक, इतने पदों पर होगी बहाली

