बिहार टीचर भर्ती में गड़बड़ी? थंब इम्प्रेशन के चक्कर में बीमार पड़ रहे शिक्षक

Disturbance in Bihar teacher recruitment

बिहार की शिक्षक भर्ती में बीपीएससी और शिक्षा विभाग की कड़ी मुस्तैदी के बावजूद गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही है. अब नया मामला बिहार टीचर भर्ती के पहले चरण में बहाल हुए एक लाख 20 हजार शिक्षकों से जुड़ा हुआ है.

नव नियुक्त शिक्षकों के थंब इंप्रेशन की मिलान की जा रही है, ऐसा फर्जी शिक्षकों की पहचान करने के लिए किया जा रहा है. आईए जानते हैं पूरा मामला.

थंब इंप्रेशन मिलान के दौरान बीमार पड़े शिक्षक अभ्यर्थी

Teacher candidates fell ill during thumb impression matching in Bihar
बिहार में थंब इंप्रेशन मिलान के दौरान बीमार पड़े शिक्षक अभ्यर्थी

बिहार में एक और जहां दूसरे चरण की शिक्षक बहाली का रिजल्ट सामने आ चुका है और अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है. वहीं दूसरी तरफ शिक्षक भर्ती में बड़ा झोल सामने आया है.

इस बात का खुलासा तब हुआ थंब इंप्रेशन देने के दौरान शिक्षक अभ्यर्थी अचानक बीमारी का बहाना बनाकर भाग खड़े हुए. यह मामला मुजफ्फरपुर का बताया जा रहा है.

25 फ़ीसदी शिक्षकों के नहीं मिले थंब इंप्रेशन

मुरौल में थंब इंप्रेशन मिलान के दौरान शिक्षकों के अचानक भाग जाने से शिक्षा भवन कार्यालय में हड़कंप मच गया. इस मामले को देखते हुए अब थंब इंप्रेशन से बचने वाले शिक्षकों पर सख्ती बढ़ा दी गई है.

दरअसल फर्जी शिक्षकों को खोजने के उद्देश्य से नवनियुक्त शिक्षकों के थंब इंप्रेशन का फिर से मिलान किया जा रहा है. दो दिनों की जांच के बाद लगभग 25 फ़ीसदी ऐसे शिक्षक पाए गए हैं जिनके थंब इंप्रेशन नहीं मिले हैं.

जिसके बाद अंगूठे का निशान नहीं मिलने वाले शिक्षकों को उनके एडमिट कार्ड के क्यूआर कोड के साथ फोटो से पहचान का विकल्प दिया जा रहा है.

संदिग्धता पैदा कर रहा वाकया

डीईओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि – “ऐसे शिक्षक जो बीमारी का आवेदन दे रहे हैं, उन्हें अल्टीमेटम दिया गया है. कैम्प में आने के बाद भी कई शिक्षक जांच से बच रहे हैं.

जो सही हैं, उनका तीन में से किसी भी एक विकल्प से मिलान हो जा रहा है. जांच से कतराना कहीं न कहीं संदिग्धता पैदा कर रहा है.”

बिहार में आने वाली है 2 बड़ी भर्तियां

इसके अलावा बिहार में BPSC TRE 3 को लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी है. रिपोर्ट्स के अनुसार पहले चरण के खाली पड़े पदों को तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती में जोड़ा जाएगा.

इसके अलावा राज्य में चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता भर्ती परीक्षा (BSSC 4th CGL 2024) का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा.

इसके लिए बिहार के सभी विभागों और जिलों से स्नातक स्तरीय खाली पड़े पदों की जानकारी मांगी गई है.

और पढ़े: B.Ed In 4 Years: पूरे देश में दो साल का बीएड बंद, अब चार साल में मिलेगी B.Ed डिग्री

और पढ़े: BPSC TRE 2 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जल्द होगा जारी, इतने अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका