IPL Auction: बिहार के दूसरे धोनी को आईपीएल में मिला 7.20 करोड़, दिल्ली कैपिटल के टीम में हुए शामिल

Kumar Kushagra delhi capital from bihar

Kumar Kushagra Delhi Capital-आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के नए सीजन से पहले मिनी एक्शन दुबई में आयोजित किया गया था। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी 10 टीमों ने अपने मनपसंद खिलाड़ियों पर जमकर पैसे लुटाये।

रिपोर्ट की माने तो कुशाग्र का पैतृक गांव बिहार की राजधानी पटना जिले के बेहद करीब बाढ़ में है।कुशाग्र को लोग क्रिकेट की दुनिया में दूसरा धोनी के रूप में भी जानते हैं। आपको बता दे की कुशाग्र मौजूदा समय में झारखंड टीम के लिए खेलते हैं। इन्होंने विकेट कीपिंग के साथ-साथ शानदार बल्लेबाजी का भी प्रदर्शन कई बार दिखाया है।

दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड़ में खरीदा

मिनी एक्शन के दौरान उनके खिलाड़ियों पर बढ़-चढ़कर बोली लगाई गई। इस बीच बिहार के एक खिलाड़ी जिसका नाम कुमार कुशाग्र पर कई टीमों ने बड़ी बोली लगाई। अंततः दिल्ली कैपिटल ने 7.2 करोड रुपए देकर कुशाग्र को अपने टीम में शामिल कर लिया।

आपको बता दे की कुशाग्र मौजूदा समय में झारखंड के जमशेदपुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं लेकिन इनका पैतृक गांव बिहार के पटना जिले के बाढ़ में स्थित है। इस खबर को सुनने के बाद सभी बिहार वीडियो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

Kumar Kushagra delhi capital from bihar
Kumar Kushagra delhi capital from bihar

केवल 19 साल के हैं कुशाग्र

जानकारी के लिए आपको बता दे की कुशाग्र की उम्र अभी केवल 19 साल की है। छोटी उम्र में बड़ी सफलता के बाद इनको लगातार बधाइयां मिल रही है। हर क्रिकेटर का सपना आईपीएल में खेलने का होता है।

कुशाग्र के पिताजी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया मेरा बेटा बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुझारू रहा है। उसे कभी भी क्रिकेट को लेकर बोलना या समझना नहीं पड़ता था, उसे खुद पता रहता था कि मुझे कब क्या करना है।

बाढ़ समेत पूरे बिहार में खुशी का माहौल

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली की ओर से ऊंची बोली में चुनने के बाद बिहार के पटना जिले के बाढ़ में रहने वाले उनके चाचा ने खुशी जताते हुए कहा यह हम सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं बल्कि बाढ़ और पूरे बिहार के लिए खुशी की खबर है।

खुशी जताते हुए कहा पहली बार बाढ़ का कोई लड़का इंडियन प्रीमियर लीग में मैच खेलने जा रहा है।कुशाग्र के चाचा अनुपम कुमार बाढ़ के वार्ड नंबर 3 से पूर्व पार्षद के पद पर भी रह चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बात करें तो कुशाग्र का बेस प्राइस 20 लख रुपए रखा गया था सबसे पहले बोली चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटन ने लगाई थी। उसके बाद अंत में दिल्ली कैपिटल ने 7.20 करोड़ की बोली लगाकर इनको अपने टीम में शामिल कर लिया।

यह अभी पढ़े: