बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली में आयोजित व्यापार मेले में बिहार नं० 1
दिल्ली के प्रगति मैदान में 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (IITF) में बिहार को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में सजे बिहार पवेलियन स्टाल को गोल्ड मैडल प्राप्त हुआ है। बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ये बहुत बड़ा सम्मान मिला है, बिहारवासियों के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। नं 0 १।
इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिहार पवेलियन को गोल्ड मेडल अवार्ड देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार बिहार की रेजिडेंट कमिश्नर पलका साहनी और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक सिन्हा ने प्राप्त किया।
बिहार पवेलियन को प्रथम पुरस्कार मिलने पर बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार के हस्तशिल्पियों, बुनकरों द्वारा बनाई चीजें कारीगरी, गुणवत्ता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की हैं, इसीलिए देश विदेश के लोंगों को खूब पसंद आई। बिहार पवेलियन में दर्शकों की जबरदस्त आवाजाही रही। बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ये बड़ा सम्मान मिला है।
दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में गोल्ड हासिल कर बिहार नंबर 1 बना है।
ये उन सबके लिए कामयाबी का दिन है जो चुपचाप बिहार के बेहतरीन हुनर, हस्तशिल्प कारीगरी और लोककला को आगे बढ़ाने में जुटे रहते हैं।
सभी बिहार वासियों को बधाई। pic.twitter.com/M2OsgYcu6Y
— Syed Shahnawaz Hussain (मोदी का परिवार) (@ShahnawazBJP) November 27, 2021
गौरतलब है कि दिल्ली (Delhi) के प्रगति मैदान में 40वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन 14 नवम्बर से शुरु किया गया था जो 27 नवंबर को समाप्त हुआ।

