Vande Bharat: बिहार से जल्द दौड़ेगी दो और वन्दे भारत एक्सप्रेस, इन रूटों पर चल रही है तैयारी, जानिए पूरी जानकारी
		बिहार के लोगों को जल्द ही 2 और वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। राज्य से पहले से ही 2 वन्दे भारत ट्रेनों पटना-रांची वन्दे भारत और पटना-हावड़ा वन्दे भारत का संचालन किया जा रहा है।
दो नए वन्दे भारत ट्रेनें मिल जाने से बिहार में इन सेमी हाईस्पीड ट्रेनों की संख्या चार हो जाएगी। Indian Railways ने इन दोनों रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी शुरू भी कर दी है।
बिहार से जल्द दौड़ेगी दो और वन्दे भारत एक्सप्रेस
दरअसल बिहार की राजधानी पटना से जल्द ही 2 और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ने वाली हैं। फिलहाल पटना से अभी हावड़ा और रांची रूट पर वंदे भारत चलाया जा रहा है।

आने वाले कुछ दिनों के भीतर अयोध्या-लखनऊ और कटिहार, किशनगंज होते हुए न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर भी वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिसका एलान भी किया जा चूका है।
पटना से लखनऊ वाया अयोध्या वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत
प्राप्त जानकारी के अनुसार जल्द ही पटना से लखनऊ वाया अयोध्या होते हुए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। अच्छी बात ये है की इस ट्रैन के लिए रूट तैयार कर लिया गया है।
बता दे की रूट के कुछ हिस्से का सर्वे पूरा कर लिया गया है, वहीँ कुछ का सर्वे होना अभी बाकी है जिसके जल्द ही पूरा होने की संभावना है। मालूम हो की उत्तर प्रदेश की नगरी अयोध्या में अगले महीने राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भी होने वाला है।
ऐसे में उससे पहले वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने की पूरी संभावना है। पटना से लखनऊ वंदे भारत ट्रेन का रूट अयोध्या, डीडीयू, आरा, बक्सर होकर संभावित बताया जा रहा है।
पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वाया कटिहार और किशनगंज पर भी वन्दे भारत
इसके अलावा पटना से न्यू जलपाईगुड़ी वाया कटिहार और किशनगंज रूट पर भी वन्दे भारत ट्रेन चलाने की योजना है। और मुख्य बात ये है की पटना-एनजेपी वंदे भारत का शेड्यूल भी जारी हो गया है।
लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसके संचालन की तारीख की ऑफिसियल घोषणा नहीं की गई है। इस ट्रैन के चलने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी केवल 7 घंटे में पूरी की जा सकेगी।
क्या होगा इन दोनों ट्रेनों का टाइमिंग?
रेलवे के संभावित शेड्यूल के अनुसार न्यू जलपाईगुड़ी से वंदे भारत ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी, जो दोपहर के एक बजे राजधानी पटना पहुंचेगी। बीच में इस ट्रेन का किशनगंज और कटिहार में रुकाव होगा।
वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3 बजे पटना से खुलेगी और रात 10 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। उद्घाटन की तारीख जल्द घोषित होने वाली है।
वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन
इन दोनों ट्रेनें के शुरू होने के बाद पटना में वंदे भारत एक्सप्रेस की कुल संख्या 4 हो जाएगी। अभी रांची और हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेनों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा दिवाली और छठ के समय भी भारतीय रेलवे ने दिल्ली से पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन भी किया था।

