बिहार के इस जिले के 500 से अधिक तालाबों में होगा मछली पालन, बढ़ेगा रोजगार
बिहार में रोजगार के अवसर को बढ़ने के लिए सरकार अपने तरफ से कई योजना को बढ़ावा दे रही है, इन्ही योजनाओं में से एक है मछली पालन। इसी मछली पालन योजना के अंतर्गत बिहार के रोहतास जिले के लगभग 500 से भी अधिक तालाबों में मछली पालन किया जायेगा। उन्नत किस्म के मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा।
जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत इस कार्य को जल्द ही करने का निर्देश दिया गया, इस योजना से बड़े स्तर पर लोगों के बीच रोजगार का अवसर पैदा होगा। इस सम्बन्ध में शनिवार को डीएम धर्मेंद्र कुमार ने जिला समन्वय समिति की बैठक की।
बैठक के दौरान विभागवार कार्यों की समीक्षा कर कई अहम निर्णय लिए गए। जिसमें जीविका डीपीएम द्वारा दिखाए गए डेमो के बाद अच्छी स्थिति में मौजूद जिले के तालाबों में मछली पालन करने का निर्णय लिया गया।
बता दे कि चयनित तालाबों में आधुनिक तरीके से बड़े पैमाने पर मछली का पालन किया जाएगा। इससे जहां रोजगार सृजन होगा। इलाका मछली को लेकर पूरी तरह आत्मनिर्भर होगा और क्षेत्र में भी समृद्धि आएगी।

