Sarkari Yojana: बिहार की बच्चियों का पढाई का खर्च उठाएगी नीतीश सरकार, जाने पूरी योजना
CM Kanya Utthan Yojana Bihar: बिहार सरकार के द्वारा कन्याओं के लिए राज्य में कई सारी योजना चलाई जाती है| सरकार के द्वारा बिहार के गरीब बच्चियों के लिए एक कल्याणकारी योजना चलाई जाती है,जिसकी जानकारी होना आपको बेहद जरूरी है|
बिहार सरकार के द्वारा एक योजना चलाई जाती है जिसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना है| इसके तहत सरकार बिहार के बच्चियों को जन्म होने से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की खर्च उठाती है|
जन्म से ग्रेजुएशन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार
इस योजना के अंतर्गत लड़कियों के जन्म होने से लेकर उसकी पढ़ाई का सारा खर्च सरकार के द्वारा अलग-अलग किस्तों में 50 हज़ार देती है। कैसे मिलेगी आपको इस योजना का लाभ इस पोस्ट में आपको पूरी जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उपदेश राज्य में बढ़ रही कन्या भ्रूण जैसे अपराध तथा कम उम्र में विवाह वाली समस्या को खत्म करना है। जानकारी के लिए आप सभी को बता दे की अब तक 2 लाख से अधिक लड़कियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।

जाने किस्त की डिटेल
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत बिहार सरकार कई किस्तों में बच्चियों को आर्थिक सहायता के रूप में राशि प्रदान करती है। जैसे ही बच्चियों का जन्म होता है इस समय मां-बाप को 2 हज़ार की पहली किस्त की राशि दी जाती है।
इसी तरह लड़की का उम्र 1 साल पूरा होने के बाद आधार रजिस्ट्रेशन के समय 1 हज़ार वहीं 2 साल की उम्र में जब टीका लगने का समय होता है तब 2 हज़ार मिलते हैं। फिर उसके बाद जब बच्चियों का एडमिशन स्कूल में होता है तब से नौवीं क्लास की पढ़ाई के दौरान अलग-अलग चरणों में प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 12वीं पास करने पर बिहार के लड़कियों को 10 हज़ार तथा स्नातक की पढ़ाई पूरी करने पर 25 हज़ार का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार बिहार के लगभग सारी बच्चियों इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करती हैं।
किस मिलेगा योजना का लाभ
- आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी पैसा में नहीं होना चाहिए।
- बिहार के एक परिवार से अधिकतम दो बच्चियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- शादी की स्थिति में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ लड़कियों को नहीं मिलेगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
- मां-बाप का वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- स्नातक की मार्कशीट

