Wedding Season: देश में इस सीजन होगी 38 लाख शादियां, जानिए कितने करोड़ रूपए होंगे खर्च? इन तारीखों पर बजेगी शहनाई
भारत में इस साल नवरात्री से लेकर दिवाली तक त्योहारी सीजन (Festive Season) के दौरान बाजारों में रिकॉर्डतोड़ खरीददारी हुई। फेस्टिव सीजन के खत्म होने के बाद देश में शादियों का सीज़न (Wedding Season) शुरू हो गया है।
देश के अलग-अलग शहरों से मिले आंकड़ों के अनुसार शादी के इस सीजन के दौरान कम से कम 38 लाख शादियां होंगी। इसके लिए बाजार शानदार कारोबार (Business) की उम्मीद के साथ पूरी तरह से तैयार है। आईये जानते है की इस बार किन तारीखों पर शादी की शहनाइयां बजेंगी?
देश भर में लगभग 38 लाख शादियां

गौरतलब है की 23 नवंबर 2023 से शुरू हो चुके शादियों के सीजन में इस बार देश भर में लगभग 38 लाख शादियां होने वाली हैं। जिस वजह से देश के मेनलाइन रिटेल व्यापार (Retail Business) में वस्तुओं और सेवाओं को मिलाकर लगभग 4.74 लाख करोड़ रुपये का व्यापार होने की संभावना है।
मालूम हो की पिछले साल 2022 में इसी समय के दौरान लगभग 32 लाख शादियां संपन्न हुई थीं और इस दौरान 3.75 लाख करोड़ रुपये के व्यापार होने का अनुमान लगाया गया था।
इन तारीखों पर बजेगी शहनाई
देवउठान एकादशी के साथ शादियों के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इस बार यह 15 दिसंबर 2023 तक चलेगा और सितारों की गणना के अनुसार नवंबर में शादी की तारीखें 23, 24, 27, 28, 29 हैं, जबकि दिसंबर के महीने में विवाह की तारीखें 3, 4, 7, 8, 9 और 15 हैं, जो विवाह के लिए शुभ मुहूर्त (Vivah Muhurat 2023) हैं।
उसके बाद तारा एक महीने के लिए मध्य जनवरी तक डूब जाएगा और फिर जनवरी के मध्य से शुभ दिन शुरू हो जाएंगे और शादियों के मौसम का अगला चरण जुलाई 2023 तक जारी रहेगा।
इन शादियों पर कितने करोड़ रूपए होंगे खर्च?

व्यापारियों की संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने मंगलवार को कहा कि 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक आने वाले शादी के सीजन (Wedding Season) में 4.74 लाख करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है।
PTI की रिपोर्ट के अनुसार CAIT ने कहा कि इस सीजन में शादी की खरीदारी और अलग-अलग सेवाओं से जुड़े खर्च (Expenditure) पिछले साल की अवधि के मुकाबले 1 लाख रुपये ज्यादा हैं।
कितनी शादियों पर कितना खर्च होगा?
| शादियों की संख्या | खर्च (₹) |
|---|---|
| 7 लाख | 3 लाख |
| 8 लाख | 6 लाख |
| 10 लाख | 10 लाख |
| 7 लाख | 15 लाख |
| 5 लाख | 25 लाख |
| 50 हजार | 50 लाख |
| 50 हजार | 1 करोड़ या उससे अधिक |
(Note: यहाँ दिखाए गए खर्च अनुमानित है।)
शादी में खरीदारी पर होने वाले खर्च
आम तौर पर एक विवाह में 50 फीसदी पैसा सामान की खरीद पर खर्च होता है और 50 फीसदी सेवाओं के लिए खर्च किया जाता है:
| खरीदारी | खर्च का प्रतिशत |
|---|---|
| आभूषणों | 15% |
| कपड़ा, साड़ी, लहंगा और गारमेंट्स | 10% |
| इलेक्ट्रॉनिक्स- इलेक्ट्रिकल्स | 5% |
| ड्राई फ्रूट, फल, मिठाई और नमकीन | 5% |
| खाद्यान्न, किराना और सब्जी | 5% |
| गिफ्ट आइटम्स | 4% |
| अन्य उपभोक्ता वस्तुएं | 6% |
शादी में सेवाओं पर होने वाला खर्च
| सेवाएं | खर्च का प्रतिशत |
|---|---|
| बैंक्वेट हॉल, होटल और अन्य विवाह स्थल | 5% |
| इवेंट मैनेजमेंट | 5% |
| टेंट सजावट | 12% |
| खान-पान सेवाएं | 10% |
| फूलों की सजावट | 4% |
| ट्रैवल और कैब | 3% |
| फोटो और वीडियो शूट | 2% |
| ऑर्केस्ट्रा, बैंड | 3% |
| लाइट और साउंड | 3% |
| अन्य विविध सेवाएं | 3% |

