पटना: IGIMS में कैंसर मरीजों के लिए बनेगी दो नई अत्याधुनिक ओटी, स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बीते दिनों शनिवार को स्टेट कैंसर सेंटर का निरक्षण किया जिस दौरान उन्होंने संस्थान के निदेशक डॉ. एनआर विश्वास और अधीक्षक मनीष मंडल को स्टेट कैंसर सेंटर के कार्यों में और तेजी लाने और उपकरणों को जल्द से जल्द स्थापित करने संबंधी निर्देश दिए।

दो ऑपरेशन थियेटर का निर्माण

निरक्षण के दौरान ही उन्होंने बताया कि आईजीआईएमएस के स्टेट कैंसर सेंटर में दो नए ऑपरेशन थियेटर का निर्माण होगा जो की नवनिर्मित भवन के ऊपरी तल्ले पर बनाया जायेगा। ओटी में सर्जरी से संबंधित सभी अतयाधुनिक उपकरण व संसाधन मौजूद होंगे। ओटी का निर्माण एलएंडटी की सहायक जर्मनी की एजेंसी कार्ड स्टोरेज्ड द्वारा कराई जा रही है।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त

अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि लगभग 137 करोड़ की लागत से बननेवाले इस स्टेट कैंसर सेंटर से राज्य के मरीजों को कई सुविधाएं मिलेंगी। कैंसर के इलाज के लिए उन्हें राज्य से बाहर के संस्थानों में जाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। बताया कि यहां 100 बेड का पेन एंड पेलियटिव क्लिनिक भी होगा। यहां दर्द से तड़पते कैंसर के मरीजों को दर्द रहित जीवन के लिए इलाज होगा।

डे केयर सेंटर शुरू करने का निर्देश

अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने स्टेट कैंसर सेंटर में लगे अत्याधुनिक मशीनों का भी जायजा लिया, उन्होंने पेट सिटी स्कैन, एमआरआई मशीन, थ्रीडी सिमुलेटर आदि मशीनों का जायजा लिया।

इस संसथान में कैंसर के मरीजों के लिए डे केयर सेंटर को जल्द शुरू करने का निर्देश भी दिया है। ऐसा होने से कैंसर मरीजों को एक दिन में कीमो और रेडिएशन आदि देकर घर भेजा जा सकेगा