Vande Bharat Express: बिहार को मिला तीसरा वंदे भारत एक्सप्रेस, आज से पटना-नई दिल्ली के बीच चलेगी; जाने रूट व किराया

Patna New Delhi Vande Bharat Express: बिहार के लोगों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है| पटना से रांची और पटना से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन पिछले कुछ महीनो से सफलतापूर्वक चलाई जा रही है|

बिहार को मिला तीसरा तीसरा भारत एक्सप्रेस

यानी 12 नवंबर से बिहार को तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन(Bihar 3rd Vande Bharat Express) की सौगात मिल चुकी है| 7:35 पर बिहार की राजधानी पटना से अपने पहले सवारी को लेकर नई दिल्ली पहुंच जाएगी| इस ट्रेन की शुरुआत दीपावली और छठ पूजा के कारण ट्रेन में हुए अत्यधिक भीड़ को देखते हुए किया गया है|

त्योहार के सीजन में ट्रेन में जबरदस्त भीड़ चल रही है, लोगों को ट्रेन में टिकट नहीं मिल रही है| इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने पटना और नई दिल्ली रूट के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया है|

भारत के सबसे लंबे रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना से नई दिल्ली के बीच की दूरी लगभग 900 किलोमीटर है। मिली रिपोर्ट के अनुसार भारत का यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जो इतनी लंबी दूरी को तय करेगी। आपको बता दे की अभी इस ट्रेन का परिचालन केवल त्योहार के अत्यधिक भीड़ को देखते हुए किया जा रहा है।

दीपावली और छठ पूजा के बाद इस ट्रेन का परिचालन दिल्ली-पटना रूट(Festival Special Patna New Delhi Vande Bharat) पर किया जाएगा या नहीं,इसका निर्णय भारतीय रेलवे के द्वारा बहुत जल्द लिया जाएगा।

कुल मिलाकर देखा जाए तो त्यौहार के इस सीजन में पटना न्यू दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस से बिहार के रेल यात्रियों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है।

Patna New Delhi Vande Bharat Express
Patna New Delhi Vande Bharat Express

जाने रूट (Patna New Delhi Vande Bharat Train Ka Route)

बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली को जाने वाली पूजा स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नीचे दी गई रूट पर चलेगी।

  • पटना
  • आरा
  • बक्सर
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय
  • प्रयागराज
  • कानपुर सेंट्रल
  • नई दिल्ली

कितना होगा किराया ( Patna New Delhi Vande Bharat Train Ka Kiraya)

भारतीय रेलवे के अनुसार बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में चेयर कर का किराया 2355 रुपए, वही इकोनामिक कर का किराया 4410 रुपये निर्धारित किए गए है।

आमतौर पर बिहार की राजधानी पटना से नई दिल्ली जाने के लिए स्लीपर क्लास का किराया महज 510 रुपए है। जबकि थर्ड एसी क्लास में यात्रियों को 1350 रुपए देने होते हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो वंदे भारत पूजा स्पेशल ट्रेन का किराया इसके मुकाबले बहुत ज्यादा है।

यह भी पढ़े:-बड़ी खबर: शुरू हुआ Patna-New Delhi Vande Bharat; जानें रूट,किराया और टाइम टेबल