बिहार के हर प्रखंड में खुलेगा सुधा डेयरी बूथ, बढ़ेगा रोजगार, हर महीने लाखों कमाने के मौका

बिहार के सभी नगर निकाय और 534 प्रखंडों में बहुत ही जल्द सुधा डेयरी के बूथ खुलेंगे, राज्य सरकार ने सुधा के दूध समेत अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए बूथों की संख्या को बढ़ाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले से काफी लोगों को रोजगार मिलेगा साथ ही स्व-रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

राज्य की तैयारी शुरू

इस सम्बन्ध में राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को इसके लिए कुछ महीने पहले ही जमीन उपलब्ध कराने का लेटर जारी किया था, जिसके बाद अब पशु एवं मत्स्य संसधान विभाग बिहार ने कम्फेड के माध्यम से इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

वर्तमान स्थिति की बात करें तो बिहार के लगभग आधे प्रखंडों में सुधा डेयरी के बूथ मौजूद है, पहले जिन प्रखंडों में सुधा के बूथ नहीं खुले हैं वहां पहले बूथ खोलने की योजना है जिसके बाद आबादी के हिसाब से बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

रोजगार के अवसर को उड़ान

बताया जा रहा है कि एक बूथ पर अमूमन पांच या उससे ज्यादा लोगों को रोजगार मिलता है, इस लिहाज से देखा जाए तो तकरीबन 3 से 4 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। हर महीना एक बूथ से लाखों की कमाई होती है, इसके जरिए आप खुद का बिजनेस शुरू कर करते हैं और लाखों रुपए भी कमा सकते हैं।

बिहार में एक बूथ को शुरू करने में लगभग 5 लाख रुपये खर्च आते है जिसमें एक बूथ पर दो डीप फ्रीजर, चार पुश कार्ट, साइन बोर्ड और बिजली के उपकरण लगाए जाते हैं।