भागलपुर: रिवर फ्रंट का काम शुरू, 162 करोड़ रुपये होंगे खर्च, पर्यटन को बढ़ावा, ऐसी होगी सुविधा
भागलपुर जिले के बरारी क्षेत्र में गंगा किनारे रिवर फ्रंट बनाने का काम शुरू हो गया है, बीते दिनों कंपनी ने स्थल पर जरूरी संसाधन लगाने शुरू कर दिए। पुल घाट के नीचे कंक्रीट तैयार करने वाली मशीन के लिए फाउंडेशन बनाना शुरू किया गया है। जरूरी संसाधनों को वहां लगाए जाने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो जायेगा।
162 करोड़ रूपए होंगे खर्च
आपको बता दे कि स्मार्ट सिटी से रिवर फ्रंट डवलपमेंट योजना के तहत बरारी पुल घाट से हनुमान घाट तक करीब 1.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य होगा। इस पूरे योजना में तक़रीबन 162 करोड़ रूपए खर्च होंगे। काम को पूरा करने के लिए गुजरात की एजेंसी मेसर्स वत्सल कंसट्रक्शन कंपनी को टेंडर दिया गया है।
होगी ऐसी सुविधा
- गंगा नदी के किनारों पर हरियाली के साथ-साथ वॉकिंग ट्रैक का निर्माण होगा
- यहां पर घूमने आने वालों के बैठने के लिए बैंच लगेंगी
- नदी के किनारे फेंसिंग की जाएगी
- पर्यावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाली भी विकसित की जाएगी
- वॉकिंग ट्रैक के किनारे लाइटें भी लगाई जाएंगी
- पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लेजर और वाटर स्क्रीन शो का विशेष तौर कार्य होगा
- विक्रमशीला सेतु रंग-बिरंगे रौशन से जगमग करेगा
- इसके फूड, क्योस्क, क्रिमिटेरिया, रोशनी व एप्रोच पथ का निर्माण होगा।
जिलाधिकारी ने दिया था निर्देश
भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बीतें दिनों अपने अफसरों से दिवाली व छठ के बीच जमीन की मापी पूरा करने को कहा था साथ ही अतिक्रमण को हटाने के लिए सदर एसडीओ को जिम्मेदारी सौपी थी।
बताते चले कि एजेंसी को 24 महीने के अंदर ही निर्माण पूरा करना है। वहीं इस योजना के तहत श्मशान घाट में एक साथ दो शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए अलग से मशीन लगाई जाएगी, जिसमें एक रिजर्व रखा जाएगा और दूसरा चालू रहेगा। यानी कि नगर विकास विभाग की ओर से चल रहे विद्युत शवदाह गृह चालू रहेगा और स्मार्ट सिटी की भी एक मशीन चालू रहेगी।


