Shocking! वंदे भारत से तेज चलती है रोहित शर्मा की कार, 200 के स्पीड में चलाई फिर कटे 3 चालान; जाने पूरी ख़बर

Rohit Sharma car goes faster than Vande Bharat

Rohit Sharma: विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच के पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का ट्रैफिक चालान कट गया है। रोहित शर्मा मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे पर 200 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज गति से अपना कर लैंबॉर्गिनी चला रहे थे।

रफ्तार के मामले में वंदे भारत पीछे

सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं ट्विटर पर तो एक यूजर ने लिखा “भारत के नाम चिन ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से भी अधिक रफ्तार से भारतीय कप्तान गाड़ी चला रहे हैं।”

जानकारी के लिए आपको बता दे की इन दोनों भारत में एक ट्रेन काफी मशहूर है जिसका नाम वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से पटरी पर दौड़ती है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात यह है कि रोहित शर्मा इससे भी तेज अपनी गाड़ी को एक्सप्रेसवे पर दौड़ा रहे हैं।

वंदे भारत से तेज चलती है रोहित शर्मा की कार, 200 के स्पीड में चलाई फिर काटा 3 चालान
200 के स्पीड में चलाई फिर काटा 3 चालान

इस वजह से तेज गाड़ी चला रहे थे रोहित शर्मा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को स्पीडिंग के मामले में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा तीन चालान काटे गए। मिली जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सम्मिलित होने अपने कर से खुद ड्राइव करके मुंबई से पुणे जा रहे थे।

मामले की जांच में जब ट्रैफिक ऑफिसर से इस खबर की जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया भारतीय कप्तान रोहित शर्मा करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चला रहे थे।

इस दौरान उनकी कर की स्पीड कभी-कभी 215 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी पहुंची थी। जानकारी देते हुए ट्रैफिक ऑफिसर ने बताया उनकी गाड़ी को कई बार सीसीटीवी कैमरे की मदद से कंट्रोल रूम में देखा गया जिसके बाद तीन ऑनलाइन चालान काटे गए।

पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे लिमिट

जानकारी के लिए आपको बता दे की पुणे मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाने के लिए अधिकतम स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रखी गई है। पूरे एक्सप्रेस वे पर जगह-जगह कैमरे लगाए गए हैं जिसके मदद से अधिक स्पीड चलने वाले गाड़ियों का चालान काटा जाता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी के लिए यह एक सही उदाहरण नहीं है। रोहित की गिनती विश्व के सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय क्रिकेटरों में होती है। ऐसे में उनका ट्रैफिक नियम का इस तरह से उल्लंघन करना ठीक नहीं माना जा रहा है।

यह भी पढ़े:Good News! वंदे भारत को टक्कर देने इस दिन पटरी पर उतरेगी नई ट्रेन; देख पूरा डिटेल्स व रूट