Festival Season Special Train: टिकट की चिंता खत्म! बिहार के इस रूट पर पूजा स्पेशल ट्रेन का हुआ ऐलान , ये रही पूरी लिस्ट
Festival season special train: रेलवे ने दुर्गा पूजा के पहले ही बिहार वासियों को बहुत बड़ा तोहफा दे दिया है। बिहार के पटना से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की शुरुआत का ऐलान रेलवे द्वारा किया गया है। आई आपको बताते हैं कि रेलवे ने बिहार वासियों को क्या खास सौगात दी है।
रेलवे ने इस फेस्टिवल सीजन में राजधानी पटना से राजगीर के बीच एक स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है आपको बता दे कि यह स्पेशल ट्रेन 3 अक्टूबर 2023 से अगले आदेश आने तक प्रतिदिन चलाई जाएगी।
रेलवे ने फेस्टिवल सीजन के लिए कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है और बहुत सी ट्रेनों के अवधि को भी बढ़ाया है। रेलवे के इन फसलों से यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है और रेलवे को भी इससे काफी लाभ मिल रहा है।
पटना-राजगीर स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 03250 पटना राजगीर स्पेशल आज यानी दिनांक 3.10.2023 से प्रतिदिन परिचालित होगी। आइये बताते है सफर का समय

यात्रा क्रम
| समय | स्टेशन |
|---|---|
| 9:20 बजे | पटना से खुलकर |
| 9:28 बजे | राजेंद्र नगर |
| 9:36 बजे | गुलजारबाग |
| 9:55 बजे | पटना सिटी |
| 10:05 बजे | फतुहा |
| 11:14 बजे | खुसरूपुर |
| 11:14 बजे | करौटा |
| 11:38 बजे | बख्तियारपुर |
| 11:52 बजे | हरनाथ |
| 12:13 बजे | बिहार शरीफ |
| 12:27 बजे | नालंदा |
| 12:20 बजे | राजगीर पहुंच जाएगी। |
वापसी क्रम

| समय | स्टेशन |
|---|---|
| 15:10 बजे | राजगीर से खुलकर |
| 15:30 बजे | नालंदा |
| 15:45 बजे | बिहार शरीफ |
| 16:05 बजे | हरनौत |
| 16:35 बजे | बख्तियारपुर |
| 16:46 बजे | करौटा |
| 16:55 बजे | खुसरूपुर |
| 17:11 बजे | फतुहा |
| 17:23 बजे | पटना सिटी |
| 17:31 बजे | गुलजारबाग |
| 17:40 बजे | राजेंद्र नगर |
| 18:20 बजे | पटना जंक्शन पहुंचेगी। |
आपको बता दे कि पटना से राजगीर और राजगीर से पटना चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन में सेकंड क्लास एसी का एक कोच, और थर्ड क्लास एसी का 3 कोच इसके साथ ही स्लीपर क्लास के 7 कोच और जनरल क्लास के 7 कोच लगाए गए हैं।

