सरकार ने छात्रों को दिया तोहफा! 60 प्रतिशत नंबर लाओ और मुफ्त लैपटॉप ले जाओ, टॉपर्स को मिलेगी स्कूटी

Free Laptop Scheme for Students: विद्यार्थियों के बीच शिक्षा को लेकर जूनून पैदा करने के लिए सरकार अलग अलग वक्त पर अलग अलग तरह की योजनाए लाती रहती है।

कहीं अच्छे नंबर्स से पास करने वालों को मुफ्त लैपटॉप तो कहीं नगद पुरस्कार, देश में अलग अलग राज्यों में सरकारें अलग अलग तरह से अपने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करती है।

ऐसी ही एक स्कीम है बच्चों के लिए जहाँ उन्हें बारहवीं में अच्छे नंबर से पास होने पर मुफ्त लैपटॉप दिया जाता है लेकिन सरकार ने इस स्कीम में अब थोड़ी ढील दी है और इस योजना में उन बच्चों को भी शामिल कर लिया है जो 12वीं में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लेकर पास होंगे।

ये भी पढ़ें: अंबानी के ड्राइवर की सैलरी जानकर चौंक जाएंगे आप, जाने कितनी मिलती है सैलरी

60 प्रतिशत लाओ लैपटॉप पाओ

बता दे कि वर्तमान में यह स्कीम मध्य प्रदेश में में लागू है जहाँ प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बाबत घोषणा की है कि अब 12 वीं में 60 या उससे अधिक प्रतिशत अंक अर्जित करने वालों को इस लैपटॉप योजना का लाभ मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में ‘लाडली बहन योजना’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे जहाँ उन्होंने इस बारे में ऐलान किया, आपको बता दे कि पहले ये क्राइटेरिया 75 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक का था जो अब 60 प्रतिशत हो गया है।

ये भी पढ़ें: G20 Summit 2023: जी20 के Logo में छुपा है एक खास मतलब, जाने क्‍या हैं इसमें कमल के फूल के मायने?

टॉप तीन को मिलता है स्कूटर

विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप के अलावे यहां एक और नियम है जिसमें टॉप तीन कैंडिडेट्स को जो शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के होते हैं उन्हें स्कूटर देने की बात कही गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस बारे में कहते हुए बताया कि 20 जुलाई को मध्य प्रदेश सरकार ने 78,641 स्टूडेंट्स के खाते में 196.6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. ये वे छात्र हैं जिनके 12वीं में 75 परसेंट या उससे ज्यादा मार्क्स आए हैं ताकि वे इस पैसे से लैपटॉप ले सकें।

परीक्षा तारीखों का हुआ ऐलान

बताते चले कि मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।

शेड्यूल के मुताबिक, मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से होगी. परीक्षा एक ही सत्र में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। दसवीं कक्षा की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी का ऐसा क्रेज, जेल में कैदी कर रहे कंपीटिशन की तैयारी, खान सर से करते है ऑनलाइन क्लास