बिहार के 5 लाख बेटियों को मिलेगा कराटे की ट्रेनिंग, राज्य के 1068 स्कूलों का हुआ है चयन

बिहार में स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सेल्‍फ डिफेंस के लिए तैयार करने का प्‍लान बनाया जा रहा है, इसके लिए प्रदेश से लगभग एक हज़ार स्कूलों का चयन किया गया है जिसमें पांच लाख 34 हजार स्कूली बेटियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा। हर दिन सुबह या कक्षाएं समाप्त होने के बाद कराटे की एक घंटे की ट्रेनिंग चलेगी।

हर ब्लॉक से दो स्कूल

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की मानें तो पूरे राज्य से हर ब्लॉक के दो दो विद्यालय का चयन कर बच्चियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जायेगा, चुकी बिहार में कुल 534 ब्लॉक है ऐसे में राजयभर के 1068 स्कूलों का चयन किया गया है, जहां पर सबसे अधिक छात्राएं नामांकित हैं।

छठ के बाद शुरू होगा प्रशिक्षण

छठ पूजा के बाद शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण के कार्यक्रम में नौवीं से 12वीं तक की छात्राओं को शामिल किया गया है। यह कार्यक्रम पूरे दो महीने तक चलाया जायेगा। मालूम हो की सरकार के तरफ से कुछ इसी तरह का कार्यक्रम 2017 में भी स्कूली छात्राओं के लिए कराया गया था। अब पूरे चार साल बाद बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा।

हर स्कूल से पांच छात्राएं बनेंगी ट्रेनर

मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान जिन छात्राओं को कराटे में अधिक रुचि होगी उन्हें इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और फिर उन्हें एक ट्रेनर के तौर पर तैयार किया जायेगा। हर स्कूल से ऐसी पांच छात्राओं को ट्रेनर के तौर पर तैयार करना है जो आगे अपने स्कूल या अन्य स्कूल में जाकर छात्राओं को ट्रेनिंग दे सकें।

कराटे के प्रशिक्षण में उन स्कूलों का चयन किया गया है, जहां पर छात्राओं का नामांकन पांच सौ से अधिक है। उन स्कूलों को प्राथमिकता दी गयी है, जहां पांच सौ से एक हजार तक छात्राएं नामांकित हैं। एक सौ छात्रा पर एक ट्रेनर को नियुक्त किया जायेगा।